फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr. VK Paul said corona vaccine will be given to people after completion of target of 30 crores

30 करोड़ का लक्ष्य पूरा होने के बाद लोगों को लगाया जाएगा कोरोना का टीका

Wed, 06 Jan 2021 02:46 AM IST
Kuldeep Singh परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 06 Jan 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Dr. VK Paul said corona vaccine will be given to people after completion of target of 30 crores
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल - फोटो : एएनआई

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल का कहना है कि कोरोना टीकाकरण को लेकर अब देश तैयार है। सबसे पहले 30 करोड़ लोगों को टीका दिया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा जवान, 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग और पहले से बीमार इत्यादि शामिल हैं।

विज्ञापन


इस समूह को टीका उपलब्ध कराने में करीब जून-जुलाई का वक्त लग सकता है। इस लक्ष्य को पूरा करने के बाद ही टीका बाजार में सामान्य व्यक्तियों के लिए उपलब्ध हो सकता है। तब तक बाजार में और भी कई टीका आने की उम्मीद है। इस हिसाब से देखें तो लोगों को बेहद कम कीमत में कोरोना का टीका उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि बच्चों को लेकर अभी कहीं भी टीका पर काम नहीं हुआ है। भारत बायोटेक कंपनी ने दूसरे चरण के परीक्षण में शामिल लोगों की आयु 12 से 65 वर्ष के बीच रही है। हालांकि बच्चों को लेकर भी जल्द ही टीका आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed