फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr Subhash Bhamre family participate in maratha movement

महाराष्ट्र: मराठा मोर्चे में शामिल हुआ रक्षा राज्यमंत्री भामरे का परिवार

Thu, 29 Sep 2016 04:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 29 Sep 2016 04:56 AM IST
विज्ञापन
Dr Subhash Bhamre family participate in maratha movement
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे - फोटो : फाइल फोटो

महाराष्ट्र में जारी मराठा आंदोलन में बुधवार को धुलिया में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे के परिवार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हालांकि इस मोर्चे में डॉ. भामरे शामिल नहीं थे लेकिन उनका पूरा परिवारिक कुनबा मोर्चे को समर्थन देने के लिए सड़क पर उतर पड़ा था। 

विज्ञापन


चिलचिलाती धूप में लाखों की संख्या में जुटे मराठा समाज के लोगों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। लेकिन, इस दौरान 150 लोग बीमार हो गए जिन्हें नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उन्हें घर भेजा गया।
विज्ञापन


अहमदनगर के कोपर्डी निर्भया कांड के बाद नौ अगस्त क्रांति दिवस को औरंगाबाद से शुरू हुए मराठा आंदोलन पूरे राज्य में फैल गया है। अब तक सांगली, सातारा, अमरावती, नासिक, नवी मुंबई, पुणे, अहमदनगर, बीड, उस्मानाबाद और धुलिया सहित राज्य के 36 जिलों में से 14 जिलों में मराठा मूक मोर्चे का आयोजन किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मराठा मूक मोर्चा में लाखों की भीड़ इकट्ठा हुई

Dr Subhash Bhamre family participate in maratha movement
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे

बुधवार को धुलिया में मराठा मूक मोर्चा आयोजित किया गया जिसमें लाखों की भीड़ इकट्ठा हुई। इस मोर्चे में जिले के 400 से ज्यादा वकील, डॉक्टर, युवा और बुजुर्ग नागरिकों ने भी हिस्सा लिया जिसमें रक्षा राज्यमंत्री डॉ. भामरे का परिवार भी शामिल था। 

मोर्चे में 105 साल के नारायण पाटिल और 95 वर्षीय उनकी पत्नी सोजाबाई भी पहूंची। मोर्चे में शामिल मराठा समाज के  लोग कोपर्डी कांड के दोषियों को मृत्यु दंड  की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed