{"_id":"5c0a4816bdec2241595babe7","slug":"dr-krishnamurthy-subramanian-appinted-as-the-new-chief-economic-advisor","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. कृष्णमूर्ति नियुक्त किए गए मुख्य आर्थिक सलाहकार, तीन साल का होगा कार्यकाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डॉ. कृष्णमूर्ति नियुक्त किए गए मुख्य आर्थिक सलाहकार, तीन साल का होगा कार्यकाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Dec 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमन्यम
- फोटो : ISB (Twitter)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को देश का अगला मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) नियुक्त किया गया है। डॉ. कृष्णमूर्ति का मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में तीन साल का कार्यकाल होगा। फिलहाल डॉ. कृष्णमूर्ति इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद में प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. सुब्रमण्यम ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से पीएचडी की है। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक वह बैंकिंग, कॉर्पोरेट अभिशासन व आर्थिक नीतियों के विशेषज्ञ हैं।Dr. Krishnamurthy Subramanian appointed as the new Chief Economic Advisor (CEA) for three years. pic.twitter.com/3sLQ97gh8v
— ANI (@ANI) December 7, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
एक सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, ‘नियुक्ति मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम की मुख्य आर्थिक सलाहकार के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी।' उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में अरविंद सुब्रमण्यम के करीब साढ़े चार साल बाद वित्त मंत्रालय को छोड़ने के बाद से मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद रिक्त पड़ा था।