फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr. Harsh Vardhan says promotion of treatment for TB prevention will prove to be a game changer

राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम: डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, टीबी रोकथाम के लिए उपचार को बढ़ावा गेम चेंजर साबित होगा

Thu, 17 Jun 2021 03:24 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 17 Jun 2021 03:24 AM IST
सार

  • राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पांच करोड़ रोगियों का उपचार
  • सरकार ने वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है

विज्ञापन
Dr. Harsh Vardhan says promotion of treatment for TB prevention will prove to be a game changer
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि टीबी रोकथाम के लिए उपचार को बढ़ावा देना गेम चेंजर साबित हो सकता है। राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अब तक पांच करोड़ मरीजों को उपचार दिया जा चुका है। सरकार ने वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है जिसे लेकर लगातार प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को टीबी रोकथाम के प्रयासों में तेजी लाने के वैश्विक अभियान संबंधित बैठक में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा, पिछले एक वर्ष में कोविड संकट के बावजूद हमने नुकसान की तेजी से भरपाई करने और टीबी मरीजों को लगातार सेवाएं जारी रखने के लिए अधिक स्फूर्ति और लचीलेपन से काम किया है।
विज्ञापन


बाईडायरेक्शनल स्क्रीनिंग, सक्रिय टीबी मामलों का पता लगाने के काम को कोविड-19 की निगरानी के साथ जोड़ते हुए टीबी रोगियों की पहचान की। साथ ही इन मरीजों के घर तक सेवाएं उपलब्ध कराईं। उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले को साल 2020 में देश का पहला टीबी मुक्त केंद्र और जिला घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संकेत दिए हैं कि आने वाले महीनों में और राज्य व जिले टीबी मुक्त हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा, कोविड के अनुभव से सीख लेकर हम पांच-टी कार्यनीति पर आधारित टीबी कार्यक्रम लागू कर रहे हैं। इनमें टेस्टिंग, ट्रेकिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट और टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस, विभिन्न देशों के स्वास्थ्य मंत्री, टी.बी से अधिक प्रभावित देशों के प्रतिनिधि, विकास भागीदार और दानकर्ता एजेंसियों के प्रतिनिधि वर्चुअल रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed