डॉ. आनंद का कांग्रेस पर हमला, पूछा- ऐसी क्या मजबूरी कि व्यापमं के घोटालेबाज को गोदी में बिठा रहे हैं
व्यापमं घोटाले को उजागर करने वाले डॉ. आनंद राय ने अब कांग्रेस पर हमला बोला है। ट्विटर पर व्यापमं घोटाले के मुख्य आरोपी संजीव सक्सेना और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मुलाकात की बात कहते हुए डॉ. राय ने लिखा कि दिग्विजय सिंह व्यापमं मामले के मुख्य घोटालेबाज संजीव सक्सेना को मनाने उनके घर गए थे, वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया दूसरे सरगना गुलाब सिंह किरार को पार्टी में शामिल कराना चाहते थे। डॉ. राय ने लिखा कि कांग्रेस नेता कमल नाथ तीसरे सरगना पंकज संघवी को विधायक बनवाना चाहते थे।
#व्यापमं का सरगना मुख्य घोटालेबाज #संजीव सक्सेना को मनाने @digvijaya_28 उनके घर पहुंच गए थे,दूसरा सरगना गुलाबसिंह किरार को शामिल कराने के लिए @JM_Scindia आतुर थे तीसरे पंकज संघवी को विधायक बनाने के लिए @OfficeOfKNath बैचेन थे @RahulGandhi @INCMP @INCIndia @ChouhanShivraj @ANI pic.twitter.com/TN3zwhJbtx
— Dr.ANAND RAI (@anandrai177) November 10, 2018विज्ञापन
=
'कांग्रेस क्षत्रपों का हाथ घोटालेबाजों के साथ'
डॉ. राय यहीं नहीं रुके, दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'कांग्रेस क्षत्रपों का हाथ घोटालेबाजों के साथ'। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस का व्यापमं मुद्दे से कुछ लेना-देना नहीं था। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस ने उन लोगों को का राजनीतिक दोहन किया जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर इस घोटाले को उजागर करने वाले मुख्य सबूत जुटाए।
कांग्रेस क्षत्रपों का हाथ घोटालेबाजो के साथ #व्यापमं मुद्दे से @INCIndia का कोई लेना देना नही था उन्होंने हम whistleblowers ने जान पर खेलकर जो सबूत जुटाए उसका राजनीतिक दोहन किया लेकिन सफल नही हुए क्योंकि इनकी नियत में खोट थी @digvijaya_28 @JM_Scindia @OfficeOfKNath @RahulGandhi pic.twitter.com/2WI7Ke9ZoL
— Dr.ANAND RAI (@anandrai177) November 10, 2018
'कांग्रेस ने फेरा मेहनत पर पानी'
अपने अगले ट्वीट में डॉ. राय ने सवाल किया कि कांग्रेस की ऐसी क्या मजबूरी है कि व्यापमं मामले में जिसपर 6-6 केस हों और जिसने मध्यप्रदेश के युवाओं के सपनों का सौदा करके करोड़ों की संपत्ति बनाई हो उसे ही गोद में बिठाकर लाड़ करना पड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार कांग्रेस के लिए कभी मुद्दा ही नहीं था। डॉ. राय ने लिखा कि कांग्रेस ने उनकी और उन जैसे लोगों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
ऐसी क्या मजबूरी है कि # व्यापमं मामले में जिसपर 6-6 केस हो जिसने मप्र के युवाओ के सपनो का सौदा कर करोड़ो की संपत्ति अर्जित की हो उसे गोद मे बिठाकर लाड़ करना पड़ रहा है,आपके लिए भ्र्ष्टाचार कभी मुद्दा था ही नही, आप लोगो ने हम whistleblowers की मेहनत पर पानी फेर दिया @digvijaya_28 pic.twitter.com/pCSgXW9Hp5
— Dr.ANAND RAI (@anandrai177) November 10, 2018