फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dozens of organizations of rss came to Gujarat to win elections for bjp

गुजरात में संघ के दर्जन भर से अधिक अनुषांगिक संगठनों ने संभाली कमान

Sun, 19 Nov 2017 05:21 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Nov 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
dozens of organizations of rss came to Gujarat to win elections for bjp
RSS
गुजरात विधानसभा चुनाव-2017 राजनीति में नई पटकथा लिखने जा रहा है। यह पहला ऐसा राज्य विधानसभा का चुनाव है, जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपनी विचारधारा और सभ्यता की लड़ाई से जोड़ लिया है। दोनों ही पार्टियां चुनाव प्रचार में न केवल पूरा जोर लगा रही हैं, बल्कि भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी अभी केवल गुजरात चाहिए।
विज्ञापन

 
इस हवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भी ताकत से कूद पड़ा है। इलाहाबाद और बनारस के संघ से जुड़े कार्यकर्ता गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा में प्रचार के लिए उतर पड़े हैं।
विज्ञापन


इंदौर, भोपाल, जयपुर के संघ से जुड़े साथियों के साथ भाजपा के प्रचार अभियान में सहयोग दे रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार संघ के एक दर्जन से अधिक अनुषांगिक संगठनों ने कमान संभाल ली है। इन संगठनों में आपसे के तालमेल पर भी पूरा ध्यान दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि इसके लिए भी एक समिति बनाई गई है। ताकि आपसी विरोधाभास की स्थिति न पैदा होने पाए। इस तरह से आरएसएस भी भाजपा के साथ खड़ा है। संघ जमीनी स्तर पर दरवाजे-दरवाजे पर जाकर लोगों को जागरुक कर रहा है। इसमें हिन्दुत्व, स्वाभिमान, अपना गुजरात की थीम शामिल है। 

ये भी पढ़ेंः जानिये आखिर आज के नौजवान क्यों जुड़ना चाहते है आरएसएस से?

लखनऊ से गए एक वरिष्ठ सदस्य के मुताबिक वह लोगों को बताने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा के 22 साल के शासन में राज्य के कारोबारियों, व्यापारियों, गुजरातियों को क्या मिला? समझा जा रहा है कि इस दौरान वह भाजपा की सरकार न बन पाने की स्थिति में संभावित भय से भी अवगत करा रहे होंगे। कुल मिलाकर बात हिन्दुत्व के एजेंडे की है।

 

संघ और भाजपा का तालमेल

dozens of organizations of rss came to Gujarat to win elections for bjp
आरएसएस-बीजेपी - फोटो : FILE PHOTO
गुजरात में चुनाव प्रचार को लेकर संघ के अनुषांगिक संगठन और भाजपा तालमेल बनाकर बनाकर चल रही है। भाजपा जहां जातिगत कार्ड, होमवर्क, गुजरात का स्वाभिमान, विकास सबकुछ ध्यान में रखकर चल रही है, वहीं संघ रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ हिन्दुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है। सूत्र बताते हैं कि सबकुछ काफी सोची समझी रणनीति के तहत चल रहा है। आने वाले समय में भाजपा को इसका भरपूर लाभ मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed