फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Double engine government will be formed in Maharashtra and Jharkhand', said Giriraj Singh after voting

Giriraj Singh: 'महाराष्ट्र और झारखंड में बनेगी डबल इंजन की सरकार', मतदान के बाद बोले गिरिराज सिंह

Wed, 20 Nov 2024 10:57 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 20 Nov 2024 10:57 PM IST
सार

महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि  झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
'Double engine government will be formed in Maharashtra and Jharkhand', said Giriraj Singh after voting
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र और झारखंड में आज मतदान समाप्त हुआ। कई एजेंसियों के एग्जिट पोल भी सामने आने लगे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में डबल इंजन की सरकार बनेगी। बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड में 23 नवंबर को मतगणना होनी है। 
विज्ञापन


केंद्रीय कपड़ा मंत्री सिंह फरवरी 2025 में नई दिल्ली में होने वाले ग्लोबल टेक्सटाइल एक्सपो के लिए रोड शो के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। जिस दौरान दोनों राज्यों में एग्जिट पोल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, इस साल की शुरुआत में हरियाणा विधानसभा चुनावों के बारे में एग्जिट पोल ने क्या भविष्यवाणी की थी, तो हम एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करते। 
विज्ञापन


झारखंड में जीत का दावा
गिरिराज सिंह ने झारखंड में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा जब झारखंड में सरकार बनेगी तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद जताते हुए कहा कि वहां भी यही किया जाएगा। ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा जब तक वह सत्ता में रहेंगी, कानून और व्यवस्था मुस्लिम गुंडों के हाथों में रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी पर बोले सिंह
वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ममता सरकार में कानून का कोई सम्मान नहीं है। सिंह ने कहा अगर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ऐसा किया जा सकता है, तो ममता बनर्जी सरकार राज्यपाल को भी गिरफ्तार कर सकती है।


इसके साथ ही बंगाल में विशेष रूप से कपड़ा क्षेत्र में औद्योगिक माहौल के बारे में उन्होंने कहा मैं एक मंत्री के तौर पर कुछ नहीं कहना चाहता लेकिन यहां औद्योगीकरण के लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों के शासनकाल में उद्योगों का पलायन शुरू हुआ और टीएमसी शासन में भी स्थिति बेहतर नहीं हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed