फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DOPT Leave encashment will be stopped during ongoing disciplinary action at the time of retirement

DOPT : सेवानिवृत्ति के वक्त चल रही हो अनुशासनिक कार्रवाई तो रोका जाएगा अवकाश नकदीकरण

Fri, 04 Nov 2022 05:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 05:03 AM IST
सार

डीओपीटी ने कहा कि जांच में बेदाग पाने पर धनराशि जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
DOPT Leave encashment will be stopped during ongoing disciplinary action at the time of retirement
Department of personnel training DOPT - फोटो : फाइल (सांकेतिक)

विस्तार

अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई प्रचलित होने पर सेवानिवृत्ति के समय उनके अवकाश नकदीकरण की धनराशि रोकी जा सकती है। हालांकि, जांच में क्लीनचिट मिलने पर धनराशि जारी कर दी जाएगी। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि विभिन्न स्तर से मार्गदर्शन मांगा जा रहा था कि जिनके खिलाफ निलंबन, अनुशासनिक या आपराधिक कार्रवाई चल रही है और वे उसी दौरान सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हें अवकाश नकदीकरण की राशि का भुगतान किया जाए या नहीं। इस प्रकरण की अखिल भारतीय सेवा (छुट्टी नियम), 1955 व अन्य प्रासंगिक प्राविधानों, निर्देशों के तहत विधिवत अध्ययन किया गया।  इस संबंध में स्पष्ट किया गया है कि यदि सदस्य सेवानिवृत्ति के समय निलंबित है या आपराधिक कार्रवाई लंबित है तो सक्षम प्राधिकारी अवकाश नकदीकरण की पूरी या आंशिक राशि को भुगतान से रोक सकता है।
विज्ञापन


हालांकि, ऐसा तभी किया जाएगा जब प्राधिकारी को यह विश्वास हो जाए कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की समाप्ति पर कुछ राशि की वसूली की संभावना है। कार्यवाही की समाप्ति पर यदि सरकारी देय राशि निकलती है तो उसका समायोजन किया जाएगा और बाकी राशि के लिए वह पात्र होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed