फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DoPT issued a circular for appointment to the posts of personal assistants and Private secretary for candidates up to 65 years of age

कोरोना काल में केंद्र सरकार दे रही है छह माह की नौकरी, आयु 65 साल है तो बन सकते हैं 'निजी सहायक'

Wed, 21 Apr 2021 06:42 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 21 Apr 2021 06:42 PM IST
सार

डीओपीटी द्वारा पीए/पीएस यानी निजी सहायकों एवं निजी सचिवों के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चूंकि अभी कोरोनाकाल है, इसलिए इन पदों को नई भर्ती के जरिए भरने से गुरेज किया जा रहा है...

विज्ञापन
DoPT issued a circular for appointment to the posts of personal assistants and Private secretary for candidates up to 65 years of age
केंद्रीय सरकारी कर्मचारी (फाइल फोटो) - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय कोरोनाकाल में अस्थायी नौकरी दे रहे हैं। कहीं पर यह नौकरी एक साल के लिए मिल रही है तो किसी जगह छह माह का ज्वाइनिंग लेटर मिलता है। डीओपीटी ने अब निजी सहायकों के पदों पर नियुक्ति करने के लिए सर्कुलर निकाला है। इसमें 65 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवारों को आवेदन करने की छूट प्रदान की गई है। सेलरी अच्छी मिलेगी और कार्यालय स्थल नॉर्थ ब्लॉक, लोक नायक भवन या पुराना जेएनयू कैंपस रहेगा। दिल्ली के बाहर तैनाती नहीं होगी।

विज्ञापन


डीओपीटी द्वारा पीए/पीएस यानी निजी सहायकों एवं निजी सचिवों के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चूंकि अभी कोरोनाकाल है, इसलिए इन पदों को नई भर्ती के जरिए भरने से गुरेज किया जा रहा है। निजी सचिवों या सहायकों को केंद्र सरकार के दूसरे मंत्रालयों और विभागों से प्रतिनियुक्ति पर भी नहीं बुलाया जा रहा। खाली पदों को भरने के लिए डीओपीटी ने आसान सा तरीका अपनाया है। महज 12 प्वाइंट का एक आवेदन पत्र तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए केंद्र सरकार के रिटायर्ड निजी सहायक या निजी सचिव ही आवेदन कर सकते हैं, इसलिए नौकरी देने की अधिकतम आयु 65 वर्ष रखी गई है। यानी 30 सितंबर 2021 को आवेदकों की आयु 65 साल से ज्यादा न हो। पीए और पीएस के लिए आवेदन करने वालों के पास अंग्रेजी टाइपिंग का पर्याप्त अनुभव होना चाहिए। एक मिनट में 80 शब्द टाइप करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। आवेदक डेस्कटॉप और लेपटॉप का इस्तेमाल करने में पारंगत होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले आवेदकों को उनके अंतिम वेतन में से पेंशन राशि और टीए काटकर जो हिस्सा बचता है, उतना वेतन दिया जाएगा। कार्यालय का समय सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा। जरूरत पड़ने पर ज्यादा समय तक भी कार्यालय में रुकना पड़ सकता है। अगर कार्य रिपोर्ट सराहनीय रहती है तो नियुक्ति पत्र को आगे बढ़ाने का प्रावधान किया गया है।


कर्मियों को अपने आवेदन के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड, पीपीओ और बैंक डिटेल संबंधी दस्तावेज लगाने होंगे। खास बात है कि इन नौकरियों के लिए सभी मंत्रालय अपनी सुविधानुसार आवेदन पत्र जमा कराने का समय निर्धारित करते हैं। कहीं पर एक सप्ताह तो कहीं 12 दिन का समय आवेदन के लिए दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed