फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doors open for discussion with Shiv Sena: BJP sources

शिवसेना के साथ चर्चा को तैयार भाजपा, लेकिन सीएम पद पर कोई समझौता नहीं!

Mon, 04 Nov 2019 06:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुंबई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 04 Nov 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Doors open for discussion with Shiv Sena: BJP sources
BJP Shivsena
महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर रार अभी जारी है। भाजपा के सूत्रों से आई खबर के अनुसार शिवसेना के साथ चर्चा के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हुए हैं। लेकिन मुख्यमंत्री पद से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हालांकि मंत्रिपद के बंटवारे के लिए भाजपा तैयार हैं। डिप्टी सीएम पद भी शिवसेना को दिया जा सकता है। फिलहाल भाजपा स्थिति को देख रही है और इंतजार कर रही है।  
विज्ञापन

 
बता दें कि महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत हासिल कर लेने के बावजूद भाजपा-शिवसेना में सीएम पद को लेकर पेच फंसा हुआ है। कम विधायकों के बावजूद शिवसेना ढाई साल के लिए सीएम का पद मांग रही है। लेकिन भाजपा का कहना है कि डिप्टी सीएम का पद शिवसेना को दिया जा सकता है पर सीएम फडणवीस ही होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतभेद के चलते अब तक राज्य में सरकार का गठन नहीं हो पाया है। शिवसेना एनसीपी से नजदीकी बढ़ाने में लगी है और संजय राउत ने इस संबंध में शरद पवार से मुलाकात भी की है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से भी शिवसेना को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की मांग की जा रही है। 


इसी बीच शरद पवार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। इससे इस कयास को और बल मिला है कि शिवसेना को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस-एनसीपी समर्थन दे सकती है। वहीं, आज देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed