{"_id":"5dc017518ebc3e016f0b47ac","slug":"doors-open-for-discussion-with-shiv-sena-bjp-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना के साथ चर्चा को तैयार भाजपा, लेकिन सीएम पद पर कोई समझौता नहीं!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना के साथ चर्चा को तैयार भाजपा, लेकिन सीएम पद पर कोई समझौता नहीं!
Mon, 04 Nov 2019 06:09 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुंबई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 04 Nov 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
BJP Shivsena
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर रार अभी जारी है। भाजपा के सूत्रों से आई खबर के अनुसार शिवसेना के साथ चर्चा के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हुए हैं। लेकिन मुख्यमंत्री पद से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हालांकि मंत्रिपद के बंटवारे के लिए भाजपा तैयार हैं। डिप्टी सीएम पद भी शिवसेना को दिया जा सकता है। फिलहाल भाजपा स्थिति को देख रही है और इंतजार कर रही है।
बता दें कि महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत हासिल कर लेने के बावजूद भाजपा-शिवसेना में सीएम पद को लेकर पेच फंसा हुआ है। कम विधायकों के बावजूद शिवसेना ढाई साल के लिए सीएम का पद मांग रही है। लेकिन भाजपा का कहना है कि डिप्टी सीएम का पद शिवसेना को दिया जा सकता है पर सीएम फडणवीस ही होंगे।
विज्ञापन
मतभेद के चलते अब तक राज्य में सरकार का गठन नहीं हो पाया है। शिवसेना एनसीपी से नजदीकी बढ़ाने में लगी है और संजय राउत ने इस संबंध में शरद पवार से मुलाकात भी की है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से भी शिवसेना को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की मांग की जा रही है।
इसी बीच शरद पवार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। इससे इस कयास को और बल मिला है कि शिवसेना को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस-एनसीपी समर्थन दे सकती है। वहीं, आज देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की।
विज्ञापन
BJP Sources: We are waiting and watching. Our doors are open to discussions with Shiv Sena. There will be no compromise on CM post. We are open to distribution of ministerial portfolios. #Maharashtra pic.twitter.com/rEthOcyD4O
— ANI (@ANI) November 4, 2019विज्ञापन