फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Doors of India': Special Google doodle marks India's 78th I-Day

Independence Day 2024: भारत के आजादी के जश्न में शामिल हुआ गूगल, जानिए क्या है इस बार डूडल की थीम

Thu, 15 Aug 2024 08:21 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 15 Aug 2024 08:21 AM IST
सार

Independence Day 2024: सर्च इंजन गूगल गुरुवार को पारंपरिक दरवाजों पर आधारित एक विशेष डूडल के साथ दिवस को मना रहा है। डिलिटल कलाकृति में कंपनी के नाम के अक्षर 'जी', 'ओ', 'ओ', 'जी', 'एल' और 'ई' को प्रत्येक दरवाजे पर एक अलग डिजाइन के साथ दर्शाया गया है। 

विज्ञापन
'Doors of India': Special Google doodle marks India's 78th I-Day
पारंपरिक दरवाजों की थीम के साथ गूगल ने बनाया विशेष डूडल - फोटो : गूगल

विस्तार

देश में आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के इस जश्न में हर भारतीय हिस्सा ले रहा है। वहीं, सर्च इंजन गूगल गुरुवार को पारंपरिक दरवाजों पर आधारित एक विशेष डूडल के साथ दिवस को मना रहा है। डिलिटल कलाकृति में कंपनी के नाम के अक्षर 'जी', 'ओ', 'ओ', 'जी', 'एल' और 'ई' को प्रत्येक दरवाजे पर एक अलग डिजाइन के साथ दर्शाया गया है। 

विज्ञापन


इंटरनेट दिग्गज ने एक नोट में कहा, "भारत की आजादी का जश्म मनाने के लिए आज के डूडल को वृंदा झवेरी ने डिजाइन किया है। इस दिन 1947 में भारत ने औपनिवेशिक शासन से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की।" 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया, "भारत के लोग करीब दो शताब्दियों की असमानता, हिंसा और मौलिक अधिकारों की कमी के बाद स्वशासन और संप्रभुता की इच्छा रखते थे। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस जैसी प्रमुख हस्तियों के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन सविनय अवज्ञा के जरिए संभव हुआ था।" इसमें कहा गया है कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों की लगन और बलिदान रंग लाई। 

"स्वतंत्रता दिवस पर लोग ध्वजारोहण समारोहों, परेड, संगीत प्रदर्शन, सामुदायिक रैलियों आदि में शामिल होते हैं। घरों, इमारतों, सड़कों और वाहनों को राष्ट्रीय ध्वज से सजाया जाता है। लोग राष्ट्रगान जन गण मन भी गाते हैं। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed