दूरदर्शन के डिप्टी डीजी लापता, गुमशुदगी की शिकायत दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरदर्शन के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (डीजी) के पद पर कार्यरत जयंत एम खर्चे संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गए हैं। शुक्रवार को वह घर से कॉपरनिकस मार्ग स्थित अपने कार्यालय आए थे लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे। काफी तलाश के बाद कोई सुराग नहीं मिलने पर उनकी पत्नी ने तिलक मार्ग थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस के अनुसार जयंत एम खर्चे (53) सपरिवार एंड्रूजगंज में रहते हैं। वह दूरदर्शन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद कर कार्यरत हैं। शुक्रवार सुबह वह अपने कार्यालय पहुंचे। लेकिन जब शाम को घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ने कार्यालय में फोन किया। कार्यालय से पता चला कि वह दोपहर कार्यालय से निकल गए थे।
परिवार वालों ने परिचितों व रिश्तेदारों से संपर्क किया लेकिन जयंत का कहीं अता पता नहीं चला। उसके बाद देर रात परिजनों ने तिलक मार्ग थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवायी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जयंत अक्सर कार पूल कर कार्यालय आते थे। शुक्रवार को भी वह कार पुल कर कार्यालय आए थे। दोपहर में वह कार्यालय के पास ही मीटिंग के लिए निकले थे। लेकिन वह मीटिंग स्थल पर नहीं पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि जयंत कामकाज में व्यस्त रहने वाले व्यक्ति हैं और किसी ने उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। जयंत का फोन भी स्विच ऑफ है। पुलिस ने जयंत के फोटो को सभी थाना इलाके में भेजने के साथ साथ स्टेशन और बस अड्डों पर चस्पा कर दिया है।