फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donate For Desh: Congress campaign to collect money for election expenses from the public

Donate For Desh: कांग्रेस का जनता से चुनावी खर्च जुटाने का अभियान, भाजपा बोली- लूट का पैसा छुपाने की कोशिश

Mon, 18 Dec 2023 01:47 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार
देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस इस समय आर्थिक तंगी से गुजर रही है। उसके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं। हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में दो राज्यों में सत्ता गंवाने के बाद उसके पास चुनाव लड़ने योग्य संसाधन नहीं बचे हैं। संभवतः यही कारण है कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर क्राउड फंडिंग के जरिए चुनाव लड़ने के लिए पैसे एकत्र करने की कोशिश कर रही है...
loader
Donate For Desh: Congress campaign to collect money for election expenses from the public
Donate For Desh: Congress - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 18 दिसंबर को डोनेट फॉर देश (Donate For Desh) अभियान की शुरुआत की। इसके अंतर्गत पार्टी जनता के बीच जाएगी और लोगों से कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए पैसा देने की अपील करेगी। इसे कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में जुटने और लोगों को स्वयं से जोड़ने की नई कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने स्वयं इसे जनता के अधिकारों की लड़ाई बताया है। हालांकि, भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस को जनता की बजाय अपने उन सांसदों से पैसा मांगना चाहिए जिनके घरों से 350 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद हो रही है।    

कहा जा रहा है कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस इस समय आर्थिक तंगी से गुजर रही है। उसके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं। हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में दो राज्यों में सत्ता गंवाने के बाद उसके पास चुनाव लड़ने योग्य संसाधन नहीं बचे हैं। संभवतः यही कारण है कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर क्राउड फंडिंग के जरिए चुनाव लड़ने के लिए पैसे एकत्र करने की कोशिश कर रही है। इससे उसके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे भी हो जाएंगे, साथ ही इस अभियान के जरिए वह जनता को यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि भाजपा अमीर लोगों की पार्टी है। उसके पास बहुत पैसे हैं, और इसलिए उसे इस तरह क्राउड फंडिंग करने की आवश्यकता नहीं है।

राहुल गांधी भाजपा पर 'अमीरों की पार्टी' होने का आरोप लगाते रहे हैं। इस अभियान के जरिए कांग्रेस एक रणनीति के अंतर्गत इस हमले को और धार देने की कोशिश करेगी। राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर कुछ अमीरों के लिए काम करने का आरोप भी लगाते रहे हैं। उनकी पूरी पार्टी इस चुनाव में इस हमले को भी और तेज करने की कोशिश करेगी। चूंकि, इसके पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर सूटबूट की सरकार होने का आरोप लगाया था, और जुमलों में ही सही, यह हमला काफी कारगर साबित हुआ था, माना जा रहा है कि यदि कांग्रेस वर्तमान अभियान को सही तौर पर चला पाई तो जनता के बीच इसकी अपील हो सकती है और इसका भाजपा को नुकसान हो सकता है।

लूट का पैसा छिपाने की कोशिश- भाजपा

चुनावों के बीच भाजपा इस खतरे को भांप रही है। उसे पता है कि यदि कांग्रेस का यह हमला कारगर हुआ, तो उसे इसका राजनीतिक नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि बिना देर किए उसने कांग्रेस के अभियान डोनेट फॉर देश पर हमला बोल दिया है। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि इसी समय कांग्रेस के एक सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का अवैध धन बरामद हुआ है। यह पैसा जनता से लूटे हुए धन का है। कांग्रेस इस लूट से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि जनता से पैसे मांगने का नाटक कर वह लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। यदि उसे पैसा चाहिए तो उसे जनता से नहीं, बल्कि अपने इन करोड़पति सांसदों से ही पैसा मांगना चाहिए।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में लगभग 70 साल रही है। इस दौरान उसने अनेक घोटाले किए और हर घोटाले से जनता की गाढ़ी कमाई की लूट की गई। आज भी कांग्रेस जनता से पैसे ही मांग रही है, जबकि उसे अपने इन सांसदों से पैसे मांगने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के एक सांसद से 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की लूट की गई है, तो कल्पना ही की जा सकती है कि कांग्रेस ने अपने समूचे शासनकाल में कितने धन की लूट की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed