फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Trump India Visit writes a message in the visitors book at Sabarmati Ashram, Gujarat

साबरमती आश्रम में ट्रंप ने चलाया चरखा, विजिटर बुक में लिखा- माय ग्रेट फ्रेंड मोदी, थैंक यू

Mon, 24 Feb 2020 01:34 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Mon, 24 Feb 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump India Visit writes a message in the visitors book at Sabarmati Ashram, Gujarat
ट्रंप ने पीएम मोदी को यात्रा के लिए दिया धन्यवाद - फोटो : Amar Ujala Graphics

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। अहमदाबाद में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 22 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां आने पर परंपरा के मुताबिक आगंतुक पुस्तिका (विजिटर बुक) में अपना संदेश लिखा। इस संदेश में ट्रंप ने लिखा, 'मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस शानदार यात्रा के लिए आपको धन्यवाद।' 

विज्ञापन




ट्रंप ने चलाया चरखा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने साबरमती आश्रम में चरखा भी चलाया। आश्रम के स्टाफ से ट्रंप ने सूत कातने की बारीकियां समझीं। साबरमती आश्रम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को आश्रम का भ्रमण कराया। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को आश्रम में महात्मा गांधी और आत्मनिर्भरता में चरखा के महत्व के बारे में बताया गया। दोनों वहां करीब 15 मिनट तक रूके।
विज्ञापन


पीएम ने तीन बंदरों का संदेश देने वाली प्रतिकृति भेंट की
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को गांधीजी के तीन बंदरों का संदेश देने वाली प्रतिकृति भी भेंट की। पीएम मोदी ने उन्हें गांधी आश्रम की हर चीज से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान आश्रम में बापू के संदेश के रूप में मौजूद तीन बंदरों की प्रतिमा के बारे में भी ट्रंप और उनकी पत्नी को समझाया। दरअसल ये तीन बंदर बापू के संदेश को दर्शाते हैं, बापू ने इन तीन बंदरों के जरिए संदेश दिया था कि बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो और बुरा मत सुनो। दोनों नेताओं ने आश्रम में स्थित महात्मा गांधी के चित्र पर सूत की माला भी पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस आश्रम में महात्मा गांधी 1917 से 1930 तक स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान रहे थे। अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आरंभ हुए रोड शो के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का काफिला आगे बढ़ा। ट्रंप दंपत्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़े महत्वपूर्ण स्थल साबरमती आश्रम पहुंचे । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही साबरमती आश्रम पहुंच गए थे ।


पीएम मोदी ने 'हृदय कुंज' भी दिखाया
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को आश्रम का भ्रमण कराया। मोदी ने ट्रंप और उनकी पत्नी को ‘हृदय कुंज’ भी दिखाया जहां गांधीजी और उनकी पत्नी कस्तूरबा रहती थीं। इस आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अपने जीवन के 13 साल बिताए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed