फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   donald trump controversial statement over journalist

ट्रंप ने पत्रकारों को बुलाकर कहा, आप 'बेईमान' और 'धोखेबाज झूठे' हैं

Wed, 23 Nov 2016 08:54 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Updated Wed, 23 Nov 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
donald trump controversial statement over journalist
डोनल्ड ट्रंप - फोटो : Forbes
अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शीर्ष मीडिया संस्थानों के अधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों को बुलाकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने पत्रकारों को 'बेईमान' और 'धोखेबाज झूठा' बताया है। यह निजी बैठक चुनाव के बाद नई सरकार और मीडिया के बीच मेलजोल बैठाने को लेकर बुलाई गई थी, लेकिन ट्रंप ने बैठक में पत्रकारों, एंकरों और अधिकारियों पर अपनी भड़ास निकालने लगे।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स को विफल अखबार बताते हुए उसके साथ होने वाले साक्षात्कार को पहले रद्द कर दिया, लेकिन फिर कुछ देर बाद दोबारा से साक्षात्कार के लिए आने को कहा। उनका कहना था कि अखबार ने आखिरी क्षणों में साक्षात्कार की शर्तों में बदलाव कर दिया था, जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया।
विज्ञापन


सोमवार को न्यूयॉर्क में आयोजित बैठक में एबीसी न्यूज, सीएनएन, एनबीसी न्यूज, एमएसएनबीसी और फॉक्स न्यूज समेत अन्य चैनल के शीर्ष पत्रकार, एंकर और अधिकारी शामिल रहे। आम तौर पर चुनाव के बाद मीडिया और राजनेताओं के बीच गिला शिकवा दूर करने के लिए बुलाई जाती है। ट्रंप टावर में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने वाले पत्रकारों के हवाले से वाशिंगटन पोस्ट ने कहा, ‘चुनाव के बाद मीडिया के साथ सामंजस्य बैठाकर अच्छे संबंध बनाने की बजाय ट्रंप लड़ाई के मूड में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सोचे समझे लहजे में कांफ्रेंस में मौजूद पत्रकारों और एंकरों से कहा कि वे (मीडिया) उनके दर्शकों को निष्पक्ष एवं सही खबर उपलब्ध कराने में विफल रहे।' ट्रंप ने कहा  कि मीडिया उनकी (ट्रंप) लाखों अमेरिकियों से की गई अपील को समझने में नाकाम रही है। इतना ही नहीं, 70 वर्षीय ट्रंप ने पत्रकारों और एंकरों के लिए 'बेईमान' और 

 

ये दिग्गज पत्रकार और एंकर रहे मौजूद

donald trump controversial statement over journalist
donald trump
'धोखेबाज झूठा' शब्दों का कई बार इस्तेमाल किया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस बैठक को फायरिंग स्क्वाड करार दिया है। ट्रंप ने इसकी शुरुआत सीएनएन के प्रमुख पर निशाना साधने के साथ की। हालांकि ट्रंप के अभियान की चेयरपर्सन ने इनका खंडन किया है।

ट्रंप की बैठक में एबीसी न्यूज के एंकर जॉर्ज स्टेफनोपूलस एवं डेविड मुइर, सीएनएन के पत्रकार वोल्फ ब्लित्जर एवं एंकर एरिन बर्नेट, एबीसी न्यूज की संवाददाता मार्था रद्दत्ज, सीएनएन वर्ल्डवाइड के चेयरमैन जेफ जुकर, एनबीसी न्यूज के प्रेसिडेंट डेबोरा तुर्नेस, एमएसएनबीसी के प्रेसिडेंट फिल ग्रिफिन, एबीसी न्यूज के प्रेसिडेंट जेम्स गोल्डस्टोन और फॉक्स न्यूज के शीर्ष अधिकारी बिल शाइन, जैक अबर्नेथी, जय वलास और सुजान्ने स्कॉट जैसे दिग्गज मौजूद रहे। ट्रंप ने इनसे कहा कि यहां पर मीडिया के झूठे और बेईमान पत्रकार, एंकर और अधिकारी मौजूद हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed