भारत को बड़ी संख्या में वेंटिलेटर देने के फैसले पर बोले पीएम मोदी- धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह भारत को बड़ी संख्या में वेंटिलेटर देंगे। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें धन्यवाद दिया है। पीएम ने कहा कि इस समय सभी राष्ट्रों को मिलकर काम करने और कोरोना से मुक्त करने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप। यह महामारी सामूहिक रूप से हम सभी द्वारा लड़ी जा रही है। ऐसे समय में राष्ट्रों को एक साथ काम करने और दुनिया को स्वस्थ बनाने और कोविड-19 से मुक्त करने के लिए जितना संभव हो उतना काम करना जरूरी है। भारत और अमेरिका की दोस्ती को अधिक शक्ति मिले।'
Thank you, President Trump. This pandemic is being fought collectively by all of us. In such times, it’s always important for nations to work together & do as much as possible to make our world healthier & free from #COVID19. More power to India-United States friendship: PM Modi https://t.co/baryGZmm8k pic.twitter.com/EvZY5MXZ5U
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 16, 2020
ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की है कि अमेरिका कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए तथा 'अदृश्य शत्रु' से लड़ाई में मदद के लिए भारत को बड़ी संख्या में वेंटिलेटर देगा। इससे पहले उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच गहन साझेदारी का जिक्र किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना 'अच्छा दोस्त' बताया।
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत घातक कोरोना वायरस के इलाज के लिए टीका विकसित करने में आपस में सहयोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस महामारी चीन से शुरू हुई थी और अब यह पूरी दुनिया में फैल चुकी है। विश्वभर में कोरोना वायरस के कारण 3,07,666 लोगों की मौत हो चुकी है और 45 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।
भारत में शुक्रवार तक कोविड-19 के कुल मामले 85,000 का आंकड़ा पार कर गए जो चीन में संक्रमण के कुल 82,933 मामलों से अधिक हैं। ट्रंप ने ट्वीट किया, 'मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि भारत में अपने मित्रों को अमेरिका वेंटिलेटर्स दान करेगा।' हालांकि व्हाइट हाउस ने अभी यह नहीं बताया कि कितने वेंटिलेटर दान किए जाएंगे।