फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Don't waste time levying fines, counsel offenders, Maha minister tells Pune cops; cites Diwali season traffic

Maharashtra: मंत्री ने दिवाली के सीजन में ट्रैफिक का दिया हवाला, पुलिस को सलाह- जुर्माने में समय बर्बाद न करें

Mon, 17 Oct 2022 10:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Oct 2022 10:55 PM IST
सार

मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने आगे कहा, पुलिस को यात्रियों पर जुर्माना लगाने के बयाज उन्हें परामर्श देना चाहिए। आगे दिवाली का सीजन है और पुलिस जुर्माना लगाने में अपना समय बर्बाद करना बंद करना चाहिए।

विज्ञापन
Don't waste time levying fines, counsel offenders, Maha minister tells Pune cops; cites Diwali season traffic
चंद्रकांत पाटिल - फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को कहा कि दिवाली के त्योहारी सीजन में पुणे में जाम हो जाता है। पुलिस को जुर्माना लगाने में समय बर्बाद करने के बजाय नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सलाह देनी चाहिए। 

विज्ञापन


हालांकि, पाटिल ने यह भी कहा कि लोगों को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखना चाहिए और यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। 

महाराष्ट्र के मंत्री ने आगे कहा, पुलिस को यात्रियों पर जुर्माना लगाने के बयाज उन्हें परामर्श देना चाहिए। आगे दिवाली का समय है और पुलिस जुर्माना लगाने में अपना समय बर्बाद करना बंद करना चाहिए। अगले दस दिनों के लिए दिवाली के कारण शहर में भारी ट्रैफिक जाम रहेगा, क्योंकि खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। 
विज्ञापन


जिले के संरक्षणक मंत्री पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, यातायात उल्लंघनकर्ताओं को रोकने और उन पर जुर्माना लगाने में बहुत समय लगता है। इसलिए, ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए उल्लंघनकर्ताओं से चालान लेने में समय बर्बाद नहीं करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यातायात को नियंत्रित करने के लिए करीब छह सौ अतिरिक्त वार्डन नियुक्त करने की योजना बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed