फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Don’t open window shades of planes to take photos, warns China’s spy agency

China: चीन में नागरिक-सैन्य हवाई अड्डों की तस्वीरें लेने पर होगी कार्रवाई, जासूसों की चेतावनी के बाद बनाए नियम

Mon, 24 Jun 2024 09:06 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 24 Jun 2024 09:06 PM IST
सार

चीन में शीर्ष जासूसी एजेंसी की खुफिया सूचना के बाद राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने नागरिक-सैन्य हवाई अड्डों पर किसी भी तरह की तस्वीर लेने के खिलाफ चेतावनी जारी की है। बताया गया है कि हाल ही में एक विदेशी नागरिक को ऐसा करते हुए पाया गया। 

विज्ञापन
Don’t open window shades of planes to take photos, warns China’s spy agency
हवाई जहाज - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीन की सरकार को शीर्ष जासूसी एजेंसी ने खुफिया सूचना दी है कि नागरिक-सैन्य हवाई अड्डों पर सेना की गोपनीयता को बरकरार रखने की आवश्यकता है। इसके बाद चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने हवाई यात्रियों को नागरिकों और सेना द्वारा इस्तेमाल किए वाले हवाई अड्डों पर तस्वीरें लेने को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अलावा नागरिक-सैन्य हवाई अड्डों पर उड़ान भरने और विमान के उतरने दौरान के दौरान खिड़कियां बंद रखने के भी निर्देश दिए हैं। दरअसल चीन में एक विदेशी नागरिक को मोबाइल फोन से तस्वीरें खींचते हुए पाया गया था।

विज्ञापन


चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि इन नियमों का हर हाल में ध्यान रखा जाना चाहिए। मंत्रालय ने सेना की गोपनीयता बनाए रखने के लिए नियम तैयार किए हैं। कहा गया है कि ऐसे हवाई अड्डों की तस्वीरें या वीडियो बिल्कुल भी न लें, जहां सैन्य गतिविधियां भी जारी रहती हैं। मंत्रालय ने कहा है कि हाल ही में एक विदेशी नागरिक को ऐसा करते हुए पाया गया है। हालांकि, इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


विदेशी नागरिक ने ली थी हवाई अड्डे की तस्वीर
इस महीने की शुरुआत में चीन यिवू शहर से बीजिंग की उड़ान में एक विदेशी नागरिक ने नागरिक-सैन्य उपयोग वाले हवाई अड्डे की तस्वीरें ली थीं। विदेशी नागरिक ने अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें लीं। उसके साथ बैठे एक यात्री ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस को सतर्क किया गया। राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को बरकरार रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मंत्रालय ने कहा ‘सैन्य सुविधाओं और उपकरणों की तस्वीरें लेने से देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।’ यात्रियों से हवाई अड्डों की गोपनीयता बनाए रखने में सहयोग करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय ने कहा कि चीन में सैन्य-नागरिक अपयोग वाले लगभग एक तिहाई हवाई अड्डे हैं। ऐसे हवाई अड्डों में यात्रियों को संवेदनशील सैन्य क्षेत्रों की तस्वीरें लेने की अनुमति नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि इन हवाई अड्डों का उपयोग नागरिक उड्डयन और वायु सेना के नियमित प्रशिक्षण के लिए किया जाता है। किसी भी युद्ध के दौरान इन हवाई अड्डों का इस्तेमाल सेना द्वारा किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed