{"_id":"57f41aff4f1c1b9232270f20","slug":"domestic-help-s-daughter-allegedlly-raped-by-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी की बेटी से रेप की कोशिश, आरोपी बोला- हनुमान भक्त हूं, आरोप झूठ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नौकरानी की बेटी से रेप की कोशिश, आरोपी बोला- हनुमान भक्त हूं, आरोप झूठ
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 05 Oct 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
rape (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-9 स्थित जज कालोनी में रहने वाले एक कंपनी मैनेजर को नौकरानी की नाबालिग बेटी से रेप की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मैनेजर ने पुलिस के सामने आरोपों को झूठा बताया है। उसने कहा कि वह हनुमान का भक्त है। वह ऐसी हरकत नहीं कर सकता है, किशोरी उसकी बेटी के समान है। किशोरी उस पर आरोप क्यों लगा रही है, वह नहीं जानता।
वसुंधरा निवासी महिला जज कालोनी निवासी कंपनी मैनेजर श्रीधरन (52) के घर साफ-सफाई का काम करती है। सोमवार रात महिला की देवरानी ने बेटे को जन्म दिया था, जिस कारणमंगलवार को वह मैनेजर के घर काम पर नहीं गई। उसने अपनी 16 वर्षीय बेटी को साफ सफाई के लिए मैनेजर के घर भेज दिया। आरोप है कि किशोरी झाड़ू पोंछा कर रही थी, इसी दौरान मैनेजर ने उसे कमरे में खींच लिया और रेप की कोशिश की।
किशोरी ने शोर मचाया तो घर में मौजूद मैनेजर के परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे, तब किशोरी को मैनेजर ने छोड़ा। किशोरी ने घर जाकर आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर इंदिरापुरम थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में एसओ शीलेश यादव ने बताया कि आरोपी मैनेजर श्रीधरन को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।