फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Domestic Flight News in Hindi: Domestic flights resume after two months of lockdown, passengers wear face shield at airport

Domestic Flight: दो महीने बाद शुरू हुई सेवा, यात्रियों ने पहना फेस शील्ड, पीपीई किट में एयर होस्टेस

Mon, 25 May 2020 03:16 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 25 May 2020 03:16 PM IST
सार

  • 60 दिन बाद उड़ानें शुरू होने से यात्रियों में उत्साह
  • आंध्र प्रदेश और प. बंगाल को छोड़कर समूचे देश में संचालन
  • एयरपोर्ट पर किया जा रहा गाइडलाइंस का सख्ती से पालन
  • एयरपोर्ट के गेट पर ही हो रही यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग
  • नई दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए सुबह 6:50 पर रवाना हुई फ्लाइट

विज्ञापन
Domestic Flight News in Hindi: Domestic flights resume after two months of lockdown, passengers wear face shield at airport
गाइडलाइंस का पालन करते हुए दिल्ली से भुवनेश्वर रवाना हुई फ्लाइट - फोटो : एएनआई

विस्तार

दो महीने के इंतजार के बाद आखिरकार देश के विभिन्न राज्यों के लिए घरेलू विमान सेवा शुरू हो गई। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भुवनेश्वर के लिए विमान छह बजकर 50 मिनट पर रवाना हुआ। विमान में बैठने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी यात्रियों को एयरलाइन की तरफ से फेस कवर मास्क दिए गए, जिसे पहनकर वे फ्लाइट में बैठे। वहीं फ्लाइट अटेडेंट पीपीई किट पहने हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट ने दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए सुबह छह बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी हालांकि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर चार बजकर 45 मिनट पर पुणे के लिए सबसे पहली फ्लाइट रवाना होनी थी, जिसका स्टेटस नहीं मिल पाया है।  
विज्ञापन


लगभग 60 दिन बाद विमान सेवा शुरू होने से यात्री काफी उत्साहित नजर आए। साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सजग दिखाई दिए। आईजीआई हवाई अड्डे पर रात के दो बजे से यात्रियों ने प्रवेश कर शुरू कर दिया था। दिशा-निर्देशों के अऩुसार सभी यात्रियों की प्रवेश द्वार पर स्क्रीनिंग हुई, जिसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

ये उड़ानें हुई हैं रद्द

Domestic Flight News in Hindi: Domestic flights resume after two months of lockdown, passengers wear face shield at airport
कई फ्लाइट कैंसल - फोटो : एएनआई

आईजीआई हवाई अड्डे पर आज लगभग 380 विमानों का संचालन किया जाएगा। हवाई अड्डे से करीब 100 विमान रवाना होंगे और लगभग 190 विमान उतरेंगे। हालांकि लाइव स्टेटस में कई उड़ानें रद्द दिखाई दे रही हैं।

  • 5.25 पर मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 5335
  • 5.30 दिल्ली से इंदौर जाने वाली एयर एशिया फ्लाइट I5 752
  • 5.40 पर मुंबई के लिए शेड्यूल एयर एशिया फ्लाइट I5 314
  • 5.55 पर चेन्नै जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट AI 439
  • 7.20 पर कोलकाता जाने वाली विस्तारा UK 897

आंध्र प्रदेश और बंगाल में विमान सेवा नहीं

आंध्र प्रदेश में 26 मई से विमान सेवाएं शुरू हो रही हैं जबकि पश्चिम बंगाल में हवाई सेवाएं 28 मई से शुरू होंगी। हाल ही में पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान आया था, जिसके कारण 85 लोगों की मौत हो गई और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तूफान की वजह से हुई तबाही का हवाला देकर विमान सेवा शुरू करने से इनकार किया है। 28 मई तक इंफ्रास्ट्रक्चर सही हो जाएगा जिसके बाद बंगाल में हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी।

मुंबई एयरपोर्ट का सूरत-ए-हाल

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हर दिन 25 टेकऑफ और 25 लैंडिंग की अनुमति दी है। हवाई अड्डे पर मौजूद एक यात्री का कहना था कि दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान आज बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दी गई।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट का नजारा

Domestic Flight News in Hindi: Domestic flights resume after two months of lockdown, passengers wear face shield at airport
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर (छत्तीसगढ़) - फोटो : एएनआई

आज से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में भी उड़ानें शुरू हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed