{"_id":"5ba37c6e867a557ea274da0e","slug":"domestic-developed-ballistic-missile-tested-in-chandipur-could-be-shot-by-mobile-launcher","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, मोबाइल लांचर से भी दागी जा सकेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, मोबाइल लांचर से भी दागी जा सकेगी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 20 Sep 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
Prahar Ballestic Missile
स्वदेश विकसित और सतह - से - सहत पर कम दूरी तक मार करने वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल का बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बीच ओडिशा तट से परीक्षण किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इस अत्याधुनिक मिसाइल का यहां के पास स्थित चांदीपुर समन्वित परीक्षण रेंज (आईटीआर) से दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर परीक्षण किया गया। यह मिसाइल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित की है। यह मोबाइल लांचर से भी दागी जा सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि यह हर मौसम में, हर क्षेत्र में अत्यधिक सटीक और सहयोगी तरकीबी हथियार प्रणाली है। अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल के परीक्षण से पहले चांदीपुर स्थित लांच पैड संख्या 3 की दो किमी की परिधि में रहने वाले 4,494 लोगों को अस्थायी तौर पर वहां से हटाया गया।
विज्ञापन
जिला राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा उपायों के तहत पांच गांवों से इन लोगों को हटाया गया। परीक्षण के शीघ्र बाद आईटीआर अधिकारियों से इजाजत मिलने पर वे अपने घरों में लौट आएं।
(इनपुट-भाषा)