फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dollar smuggling: stay on judicial commission set up to probe ED, interim order of Kerala High Court

डॉलर तस्करी: ईडी के खिलाफ जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग पर रोक, केरल हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Wed, 11 Aug 2021 11:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 11 Aug 2021 11:38 PM IST
सार

केरल हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी उस न्यायिक आयोग के कामकाज पर रोक लगा दी है, जिसे राज्य सरकार ने ईडी व अन्य केंद्रीय एजेंसियों की जांच के लिए बनाया है। 
 

विज्ञापन
Dollar smuggling: stay on judicial commission set up to probe ED, interim order of Kerala High Court
केरल हाईकोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

केरल हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश जारी कर राज्य सरकार द्वारा गठित न्यायिक जांच आयोग पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह आयोग ईडी व अन्य केंद्रीय एजेंसियों की कथित साजिश की जांच के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन


केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने यह जानकारी दी। केरल सरकार का आरोप है कि ईडी समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियां राज्य के नेताओं के खिलाफ साजिश रचकर उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर रही हैं। सतीशन ने बताया कि हमने हाईकोर्ट से कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को उन नेताओं के खिलाफ जांच का अधिकार है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर तस्करी केस में सीएम विजयन का नाम
उधर, केरल कांग्रेस के प्रमुख के. सुधाकरण ने दावा किया कि डॉलर तस्करी केस में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का नाम आया है। मामले में छह लोगों को नोटिस भेजा गया है। कस्टम्स विभाग ने कहा है कि आरोपी स्वप्ना सुरेश व सारिथ पीएस ने खुलासा किया है कि केरल के सीएम विजयन, पूर्व विस स्पीकर पी. श्रीरामकृष्णन ने यूएई के पूर्व महावाणिज्यदूत व अन्य राजनयिकों के माध्यम से विदेशी मुद्रा संयुक्त अरब अमीरात भेजी थी। 

इस्तीफा दें सीएम विजयन
सुधाकरन ने कहा कि इससे पहले कोई मुख्यमंत्री डॉलर तस्करी केस में शामिल नहीं रहा। यह पहला मौका है, जब सीएम पिनराई विजयन का नाम आया है। अब उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed