फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doklam effect: ITBP has created first mechanised column for deployment at China border

चीनी बॉर्डर पर जल्द पहुंचने के लिए 250 SUV, बर्फ पर चलने वाले स्कूटर तैनात कर रही ITBP

Mon, 16 Oct 2017 08:32 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Oct 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
Doklam effect: ITBP has created first mechanised column for deployment at China border
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस

अपने 50 साल से ज्यादा के इतिहास में पहली बार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बड़े वाहनों की मैकेनाइज्ड टुकड़ी और मशीनों को तैनात कर रही है। इसका उद्देश्य चीनी सेना के अतिक्रमण और डोकलाम जैसे गतिरोधों की स्थिति में भारत-चीन सीमा पर सैनिकों को त्वरित रूप से एकत्रित करना है।

विज्ञापन


अर्द्धसैनिक बल में सेना जैसी लड़ाकू इकाई बनाने का फैसला तब लिया गया जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल में सभी ऊंचाई वाली सीमा चौकियों पर ‘स्नो स्कूटर’ तैनात करने की मंजूरी दी।गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया कि बल की मैकेनाइज्ड टुकड़ी में 250 स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी), ऑल-टेरेन व्हीकल (एटीवी), स्नो स्कूटर, एक्सकेवेटर और मध्यम स्तर के कुछ अन्य चार पहिया वाहन शामिल होंगे।
विज्ञापन


पढ़ें- चीन को सीमा विवाद पर बनी सहमति का सम्मान करना चाहिएः भारत
विज्ञापन
विज्ञापन


 अधिकारी ने बताया कि थलसेना में मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री है। लेकिन सीमा की रक्षा में तैनात इस बल में मशीनीकृत टुकड़ी जरूरी थी, क्योंकि शांति के समय यही बल सीमा की रक्षा करता है और किसी युद्ध या संघर्ष की स्थिति में पहला हमला इसे ही झेलना पड़ता है। अभी तक गृह मंत्रालय के तहत आने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पास ही एक आर्टिलरी इकाई और कुछ मैकेनाइज्ड दस्ते हैं ताकि उसे मदद मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed