फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dog therapy program started at Rajiv Gandhi International Airport in Hyderabad

अनूठा: एयरपोर्ट पर यात्रियों की घबराहट व तनाव दूर करेंगे कुत्ते; हवाईअड्डे पर थेरेपी डॉग प्रोग्राम शुरू

Sun, 03 Aug 2025 04:19 AM IST
शिव शुक्ला एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 03 Aug 2025 04:19 AM IST
सार

हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर थेरेपी डॉग प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके तहत यहां मौजूद मित्रवत कुत्ते आपको शांति, आलिंगन और जुड़ाव प्रदान करेंगे। कुत्तों की उपस्थिति यात्रा से संबंधित चिंता को कम कर सकती है।

विज्ञापन
Dog therapy program started at Rajiv Gandhi International Airport in Hyderabad
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आरजीएआई) ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अनूठी पहल की है। अब यात्रियों की घबराहट, तनाव या कोई भी चिंता मिनटों में दूर होगी। यहां मौजूद कुत्ते यात्रियों का स्वागत करने के साथ-साथ उनकी चेहरे पर मुस्कान बिखेरेंगे। इसके लिए हवाईअड्डे का प्रबंधन करने वाले जीएमआर समूह ने थेरेपी डॉग प्रोग्राम शुरू किया है।

विज्ञापन


इसके तहत यहां मौजूद मित्रवत कुत्ते आपको शांति, आलिंगन और जुड़ाव प्रदान करेंगे। कुत्तों की उपस्थिति यात्रा से संबंधित चिंता को कम कर सकती है। आपकी मनोदशा को बेहतर बना सकती है। हवाईअड्डे पर अधिक स्वागतयोग्य व शांतिपूर्ण वातावरण बना सकती है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में चार प्रशिक्षित टॉय पूडल्स शामिल हैं। उनके पेशेवर संचालक भी हैं। भविष्य में विस्तार किया जा सकता है। जीएमआर समूह का कहना है कि यात्रियों ने कुत्तों की शांत उपस्थिति की सराहना की है। ये कुत्ते प्रमाणित थेरेपी पशु हैं। शांत व्यवहार के लिए प्रशिक्षित हैं। फिर भी पेशेवर हैंडलरों की निगरानी में रहते हैं। ये हैंडलर अप्रत्याशित व्यवहार को संभालने और कुत्तों व यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक तैनात रहेंगे, यात्रियों ने सराहा
अहम बात है कि कुत्तों को उन्हीं यात्रियों के पास जाने की अनुमति है, जो स्वेच्छा से उनके पास आते हैं, जिससे तनाव कम होता है। वे शुक्रवार से सोमवार तक दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान क्षेत्रों के प्रमुख संपर्क बिंदुओं पर तैनात रहते हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में हवाई अड्डे पर 2.95 करोड़ यात्रियों का आवागमन हुआ। n एक यात्री ने कहा, वाकई बेहतरीन पहल है। कृपया इसे जारी रखें। यात्री ने कहा, पालतू कुत्ता होना बहुत खुशी देता है। यह पहल एक विचारशील और दिल को छू लेने वाली पहल है, जो सच्ची सराहना की हकदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed