{"_id":"5cdd6964bdec220717715a32","slug":"doctor-arrested-for-sharing-posts-against-bjp-leader-pragya-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट की अभद्र सामग्री, डॉक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट की अभद्र सामग्री, डॉक्टर गिरफ्तार
Thu, 16 May 2019 07:52 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 16 May 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
मुंबई पुलिस ने एक 38 वर्र्षीय होमियोपैथी चिकित्सक को भाजपा की भोपाल से प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह की कथित तौर पर अभद्र सामग्री पोस्ट करने पर गिरफ्तार किया है। विक्रोली में रह रहे डॉ. सुनील निषाद ने ठाकुर व ब्राह्मण समुदाय पर टिप्पणी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसकी शिकायत भाजपा कार्यकर्ता डॉ. रविंद्र तिवारी ने पुलिस से की थी, जिस पर पुलिस ने उन्हें धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र तिवारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगया था कि डॉक्टर सुनील निषाद फेसबुक पर एक समुदाय विशेष, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और अन्य लोगों पर आपत्तिजनक पोस्ट की। पुलिस ने सुनील निषाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज आईपीसी की धारा 295 (ए) के तहत मामला दर्ज किया।
आपको बता दें अभी हाल ही में भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर को सुपर इम्पोस करके ममता बनर्जी की मजाकिया तस्वीर बनाकर उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। इस घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में प्रियंका को जमानत मिल गई।