क्या आप जानते हैं श्रीदेवी का पहला हिंदी गाना कौन सा था?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदिल अजीज श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं। अब बाकी हैं तो केवल उनकी यादें और बॉलीवुड में किया गया उनका काम। 80 के दशक की पहली फीमेल सुपरस्टार रहीं श्रीदेवी ने तीन सौ फिल्मों में काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो उन पर फिल्माया गया पहला हिंदी गीत कौन सा था और किस फिल्म का था।
13 अगस्त 1963 को मद्रास के सिवाकासी में जन्मीं नन्हीं श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट थुनाइवन से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1975 में भी बतौर बाल कलाकर फिल्म जूली में अभिनय किया था। लेकिन लीड एक्ट्रेस के रूप में साल 1978 में आई फिल्म 'सोलवां सावन' में उन्होंने अभिनय किया था।
इस फिल्म में फिल्माया गया गीत 'पी कहां...' उनके कॅरियर का पहला हिंदी गाना था। इसके बाद उन्हें ऐसी शोहरत मिली, कि फिर उन्होंने मुड़कर पीछे नहीं देखा। हालांकि इसमें कोई शक नहीं है कि 80 के दशक में हिम्मतावाला और तोहफा जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की बड़ी डांसर के रूप में स्थापित कर दिया। 1989 में आई फिल्म 'चांदनी" ने पहले के के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ दिए और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
गीत का मुखड़ा कुछ इस प्रकार हैः
पी कहां पी कहां पी कहां
धीरे से हौले से सुन मेरी ये
मेरे कानों में कह दे री पवन
पी है कहां मेरा पी है कहां
छन छन लहरिया झूमे
कोयल बावरिया झूमे
कारी बदरिया झूमे...
डॉक्टर से हुआ प्यार
यहां हम बात कर रहे हैं फिल्म 'सोलवां सावन' की, जिसकी कहानी कुछ इस प्रकार है।
श्रीदेवी ने एक गांव की लड़की का किरदार निभाया था जो स्कूल टीचर बनना चाहती है। लेकिन उसे एक डॉक्टर से प्यार हो जाता है। फिल्म का निर्देशन पी भारथीराजा ने किया है। फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अमोल पालेकर और कुलभूषण खरबंदा भी थे। जब श्रीदेवी ने यह फिल्म की थी तब उनकी उम्र महज 16 साल की थी।
इस फिल्म के गाने सोलवा सावन को वाणी जयराम द्वारा ने आवाज दी और जयदेव ने कंपोज किया गया है। यह फिल्म तमिल मूवी 16 वायथिनइल की रीमेक थी, जिसमें तमिल स्टार कमल हासन और रजनीकांत ने अभिनय किया था। हालांकि ऑरिजिनल फिल्म को आश्चर्यजनक सफलता मिली थी, लेकिन फिर भी रीमेक भी बॉक्स ऑफिस पर काफी वक्त छाई रही।
गौरतलब है कि शनिवार को देर रात दुबई में अभिनेत्री श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। बता दें कि वह दुबई में अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गई थीं। अंतिम समय में इस दिग्गज अभिनेत्री के साथ पति बोनी कपूर और उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर मौजूद थी। श्रीदेवी के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड सहित पूरे देश में शोक की लहर है। गौरतलब है कि अभिनेत्री श्रीदेवी के अंतिम दर्शन की तैयारियां मुंबई में शुरू हो चुकी हैं। अब इंतजार हो रहा है तो दुबई से उनके पार्थिव शरीर के मुंबई आने का।