फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Do you know about chemical attack, know about the suffering countries

क्या होता है केमिकल अटैक, जानिए किन-किन देशों पर हो चुका है रासायनिक हमला?

Wed, 05 Apr 2017 12:40 PM IST
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
Do you know about chemical attack, know about the suffering countries
- फोटो : getty

हथियारों की होड़ में एक देश दूसरे देश को पीछे छोड़ने में लगा है। बड़े विद्वानों का मानना है कि एक दिन मानवता के विनाश का सबसे कारण मानव निर्मित हथियार होंगे। इसका सबसे बड़ा उदाहरण जापान के नागाशकी-हिरोशिमा में अमेरिका द्वारा दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान किया गया परमाणु हमला है।

विज्ञापन


हालांकि उसके बाद भी कई छोटे-बड़े आतंकी हमले हुए हैं जिनमें लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। परमाणु हमले के बाद सबसे भयानक रूप केमिकल हमले का माना जाता है। पिछले कई सालों से विद्रोह की आग में झुलस रहे सीरिया में मंगलवार को बड़ा केमिकल हमला हुआ है।
विज्ञापन


इस हमले में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने ले 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इस हमले के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं वे काफी भयानक व दर्दनाक है। हमले में 11 बच्चे भी मारे गए हैं। सीरिया में सालों से चल रहे विद्रोह में लाखों लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका सहित पूरी दुनिया में सीरिया में हुए ताजा केमिकल हमले की निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है केमिकल अटैक?
केमिकल अटैक में जहरीली गैस, द्रव या ठोस पदार्थों को जानबूझकर पर्यावरण में छोड़ा जाता है जो पर्यावरण में मौजूद गैसों में मिलकर जहर बन जाते हैं। केमिकल अटैक में पीड़ित की आंखों से लगातार पानी आना शुरू हो जाता है। दम घुटने लगता है व सांस लेना मुश्किल हो जाता है जो मौत का कारण भी होता है।

केमिकल अटैक से खुद को बचाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है पानी का छिड़काव। केमिकल अटैक होने की संभावना के में जितनी जल्दी हो सके वह जगह छोड़ देनी चाहिए। या फिर संभव हो तो पानी के फव्वारे के पास चले जाना चाहिए। हालांकि आपातकाल में यह सब संभव नहीं हो पाता है। इसलिए हो सके तो मुंह पर मॉस्क लगा लें।

केमिकल अटैक के बाद कैसी बदहाल होती है जिंदगी?
केमिकल अटैक के बाद जिंदगी सबसे ज्यादा बदहाल हो जाती है। सड़कों पर तड़पते लोग, बच्चे, बूढ़े सब बेबस होते हैं। सीरिया में हुए केमिकल हमले का एक वीडियो सामने आया है। उसमें देखा जा सकता है कि कैसे बड़े व बच्चे सड़कों पर तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। 

कौन-कौन से देश हुए हैं केमिकल अटैक के शिकार?

Do you know about chemical attack, know about the suffering countries

सीरिया में हुए ताजा केमिकल अटैक के से पहले भी 21 अगस्त 2013 को घौटा में केमिकल अटैक हुआ था। इस हमले को इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों से लिखा जाएगा। इस हमले में करीब दो हजार लोग मारे गए थे। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने सीरिया में हुए इस हमले की जांच की थी। मानवाधिकार परिषद ने पाया कि हमले में विद्रोहियों मे 'सैरिन' का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने पहले से प्लान कर नागरिक बाहुल्य क्षेत्र पर अंधा-धुंध हमले किए थे। असद ने विद्रोहियों के खात्मे के मकसद से राजधानी दमिश्क के पास के इलाके घौटा में रॉकेट से सैरिन गैस का हमला करवाया था। ईरान-इराक वॉर के बाद ये सबसे घातक केमिकल अटैक था। इस हमले में इतने लोग मारे गए थे कि अस्पतालों में जगह खाली नहीं बची थी। 

जापान पर केमिकल अटैक- 1995 में जापान की राजधानी टोक्यो के एक सबबे पर सरीन गैस के हमले हुआ था। इसमें लगभग 15 लोगों की मौत हुई थी।

इराक केमिकल अटैक- 1980 में इरान ने ईराक पर केमिकल हथियार से हमला बोला था। इस हमले के बाद इसी साल इराक ने ईरान पर केमिकल अटैक किया था। इन हमलों में हजारों लोग मारे गए। 1988 में इराक ने कुर्द सैनिकों के खिलाफ मस्टर्ड गैस का इस्तेमाल किया था।

बेल्जियम केमिकल अटैक- 1915 में बेल्जियम में क्लोरीन गैस का सबसे बड़ा हमला हुआ था। इस हमले में 5 हजार से ज्यादा सैनिकों की सिर्फ 5 मिनट के भीतर मौत हो गई थी। इस हमले को सदी के सबसे बड़े हमलों में से एक माना जाता है। इसका प्रकोप काफी समय तक देखा गया।

इन सभी के अलावा और भी कई देश केमिकल अटैक के शिकार हुए हैं। हालांकि इस तरह के हमले की आशंका को कभी भी टाला नहीं जा सकता। संयुक्त राष्ट्र ने हाल में चेतावनी जारी कर कहा है कि दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस केमिकल हमला करने में सक्षम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed