फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Do not talk about Ravana today', Assam CM Sarma on questions on Rahul Gandhi's dharna

Assam: 'आज रावण के बारे में तो बात मत कीजिए', राहुल के धरने के सवाल पर बोले असम के मुख्यमंत्री सरमा

Mon, 22 Jan 2024 09:53 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 22 Jan 2024 09:53 PM IST
सार

Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन कहा, आज 'रावण' के बारे में क्यों बात कर रहे हैं जब पूरा देश अयोध्या में राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' का जश्न मना रहा है।

विज्ञापन
'Do not talk about Ravana today', Assam CM Sarma on questions on Rahul Gandhi's dharna
असम के सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, आज 'रावण' के बारे में क्यों बात कर रहे हैं जब पूरा देश अयोध्या में राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' का जश्न मना रहा है। पत्रकारों के एक सवाल के सरमा ने यह टिप्पणी की। सरमा ने कहा, 'आज आप रावण के बारे में क्यों बात कर रहे हैं? आज तो भगवान राम के बारे में बात करें। 500 वर्षों के बाद हम भगवान राम के बारे में बात कर रहे हैं।'

विज्ञापन

सरमा की टिप्पणी तब आई जब राहुल गांधी को सत्र (शंकरदेव की जन्मस्थली) जाने के रास्ते में हैबरगांव में रोका गया। जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के साथ धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रसिद्ध 'रघुपति राघव राजा राम' सहित विभिन्न भजन भी गाए। राहुल गांधी ने कहा, 'कानून और व्यवस्था संकट के दौरान, हर कोई वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान पर जा सकता है, केवल राहुल गांधी नहीं जा सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त विपक्षी मोर्चा ने मांगा सरमा का इस्तीफा
वहीं, असम में 'संयुक्त विपक्षी मंच' ने आज मुख्यमंत्री सरमा से इस्तीफे की मांग की। इस मंच का आरोप है कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है, जिसके कारण 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस नेताओं पर हमले हुए। यह मंच राज्य में 15 विपक्षी दलों का गठबंधन है। असम जातीय परिषद (एजेपी) के नेता लुरिन ज्योति गोगोई इसके महासचिव हैं।  

विज्ञापन

रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई ने पत्रकारों से कहा, 'असम के गृहमंत्री के रूप में हिमंत बिस्व सरमा को इस्तीफा देना चाहिए। यह शर्मनाक है कि देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता पर हमला हुआ। जो हमारे राज्य के मेहमान हैं। यात्रा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रही थी। लेकिन, भाजपा के 'भाड़े के' लोगों ने राहुल गांधी के काफिले पर हमला किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश के वाहन पर पथराव किया और पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेन बोरा को घायल कर दिया। अगर यह मान भी लें कि उन्होंने (हिमंत बिस्व सरमा) इन हमलों के लिए नहीं उकसाया, तो भी यह साफ तौर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता है।'  

उन्होंने कहा, 'यात्रा पर हमले विपक्षी नेताओं और लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में मुख्यमंत्री की अक्षमता दिखाते हैं। यह राज्य के लिए शर्म की बात है, जो अपनी मेहमाननवाजी और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।' मंच के नेताओं ने कहा कि सरमा को अपनी विफलता माननी चाहिए और तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed