फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DNA test reveals newborn baby not swapped in hospital of odisha

Odisha: ‘अस्पताल ने मेरे नवजात बेटे को एक बच्ची से बदला’, डीएनए रिपोर्ट के बाद पिता ने बेटी को अपनाया

Fri, 06 Oct 2023 12:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 06 Oct 2023 12:36 AM IST
सार

कैपिटल अस्पताल के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि प्राणकृष्ण बिस्वाल के आरोपों के बाद सोमवार को उनकी बच्ची और उनकी पत्नी के खून के सैंपल्स लिए गए। दोनों सैंपल्स की डीएनए टेस्टिंग कराई गई, जिसके बाद सामने आया कि बिस्वाल की पत्नी का सैंपल बच्ची से मेल खाता है।

विज्ञापन
DNA test reveals newborn baby not swapped in hospital of odisha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

ओडिशा के एक सरकारी अस्पताल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। अस्पताल का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट से सामने आया है कि बच्चे की अदला-बदला नहीं हुई है। दरअसल, अस्पताल पर एक युवक ने आरोप लगाए थे कि अस्पताल प्रशासन ने उनके बेटे को किसी बच्ची के साथ बदल दिया है, जिसका अस्पताल प्रशासन ने आज खंडन किया है। 

विज्ञापन

इसी सप्ताह लिए गए जांच के सैंपल
कैपिटल अस्पताल के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि प्राणकृष्ण बिस्वाल के आरोपों के बाद सोमवार को उनकी बच्ची और उनकी पत्नी के खून के सैंपल्स लिए गए। दोनों सैंपल्स की डीएनए टेस्टिंग कराई गई, जिसके बाद सामने आया कि बिस्वाल की पत्नी का सैंपल बच्ची से मेल खाता है। डीएनए सैंपल्स की रिपोर्ट से पता चलता है कि अदला-बदली नहीं हुई है, बच्ची बिस्वाल की ही है।

विज्ञापन

आरोपी को किया निलंबित
बता दें, ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के रहने वाले प्राणकृष्ण ने 26 सितंबर को अस्पताल के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। बिस्वाल ने कहा था कि 25 सितंबर को उनकी पत्नी ने एक लड़के को जन्म दिया था, जिसे बाद में एक बच्ची से बदल दिया गया था। अस्पताल के अधिकारी का कहना है कि हमने डीएनए जांच के बाद एक आंतरिक जांच भी की कि आखिर बिस्वाल को किसने बताया कि उन्हें बेटा हुआ है। जांच में पता चला कि परिचारिका ने गलती से परिवार को गलत जानकारी दे दी थी, जिसे अब हटा दिया गया है। बिस्वाल ने जांच रिपोर्ट के बाद लड़की को अपनी बेटी के रूप में स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed