फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK spokesperson Shivaji Krishnamurthy has been expelled from the party Over kushboo sundar Row

Tamil Nadu: खुशबू सुंदर पर विवादित टिप्पणी मामले में शिवाजी कृष्णमूर्ति गिरफ्तार, DMK से निष्काषित किए गए

Sun, 18 Jun 2023 07:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 18 Jun 2023 07:57 PM IST
सार

शिवाजी कृष्णमूर्ति द्वारा राज्यपाल के खिलाफ दिए बयान पर भी विवाद खड़ा हो गया था और उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, उनके द्वारा माफी मांगे जाने के बाद पार्टी ने उनका निलंबन रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
DMK spokesperson Shivaji Krishnamurthy has been expelled from the party Over kushboo sundar Row
Tamil Nadu - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु में डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति को कोडुंगयूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें राज्यपाल आरएन रवि और भाजपा नेता खुशबू सुंदर के खिलाफ टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। खुशबू राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य भी हैं। भाजपा के खेल और कौशल विकास प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमर प्रसाद रेड्डी ने उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले डीएमके प्रवक्ता कृष्णमूर्ति पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है मामला?
दरअसल, डीएमके के पूर्व नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुशबू सुंदर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। शिवाजी कृष्णमूर्ति ने खुशबू सुंदर को पुराना बर्तन बता दिया था। इससे पहले तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा था कि कृष्णमूर्ति पहले राज्यपाल के खिलाफ भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं और अब खुशबू सुंदर के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरी तरह से निंदनीय है।

खुशबू सुंदर ने भी किया था पलटवार
इस बीच खुशबू सुंदर ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस आदतन अपराधी की भद्दी टिप्पणियां डीएमके की राजनीतिक संस्कृति को दर्शाती हैं। पार्टी में इनके जैसे कई हैं। महिलाओं के बारे में भद्दी टिप्पणियां करने वालों को पार्टी में अधिक अवसर मिलते हैं। खुशबू सुंदर ने सीएम स्टालिन को टैग करते हुए सवाल किया कि क्या आप अपने परिवार की महिलाओं के बारे में ऐसे बयानों को स्वीकार करेंगे? 


भाजपा नेता ने ट्वीट में लिखा कि आपको अहसास नहीं है कि यह ना सिर्फ आपका बल्कि आपके महान पिता का भी अपमान कर रहे हैं। जितना आप इस जैसे नेताओं को मौके देंगे, उतना ही आपकी राजनीतिक पहुंच कम होती जाएगी। आपकी पार्टी ऐसे गुंडों के लिए मुफीद जगह हो गई है और यह बेहद शर्म की बात है।

राज्यपाल पर टिप्पणी के लिए किए गए थे निलंबित
इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप भी साझा की थी, जिसमें कृष्णमूर्ति ने मंत्री वी सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु मंत्रिमंडल में विभागों के पुन:आवंटन के मद्देनजर राज्यपाल के बारे में कथित रूप से कुछ टिप्पणी की थी। राज्यपाल के खिलाफ दिए बयान पर भी विवाद खड़ा हो गया था और उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, उनके द्वारा माफी मांगे जाने के बाद पार्टी ने उनका निलंबन रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed