फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK MP TKS Elangovan says Seeking separate nation was never DMK policy a raja statement news in hindi

Tamil Nadu: ए राजा के बयान पर अब डीएमके को देनी पड़ रही सफाई, सांसद बोले- अलग राष्ट्र की मांग करना पार्टी की नीति नहीं

Tue, 05 Jul 2022 04:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 05 Jul 2022 04:09 PM IST
सार

ए राजा के बयान पर डीएमके सांसद टीकेएस एलंगोवन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि अलग राष्ट्र की मांग करना द्रमुक की नीति कभी नहीं रही। इसके बजाय, राज्यों को अधिक अधिकार दिए जाने चाहिए। 

विज्ञापन
DMK MP TKS Elangovan says Seeking separate nation was never DMK policy a raja statement news in hindi
द्रमुक सांसद ए. राजा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलग तमिल राष्ट्र की मांग को लेकर डीएमके नेता ए राजा के बयान के बाद इस पर बवाल मच गया है। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार तमिलनाडु को पूर्ण स्वायत्तता प्रदान करे, उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा था कि उन्हें अलग तमिल राष्ट्र की मांग करने पर मजबूर ना किया जाए। ए राजा के इस बयान पर डीएमके सांसद टीकेएस एलंगोवन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि अलग राष्ट्र की मांग करना द्रमुक की नीति कभी नहीं रही। इसके बजाय, राज्यों को अधिक अधिकार दिए जाने चाहिए। 

विज्ञापन


एलंगोवन ने दी सफाई
उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा ने हताशा में यह टिप्पणी की। अलग राष्ट्र की मांग करना द्रमुक की नीति कभी नहीं रही। इसके बजाय, राज्यों को अधिक अधिकार दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ए राजा ने यह बयान इसलिए दिया क्योंकि केंद्र सरकार हमें अधिकार नहीं दे रही। हम राज्य कैसे चलाते हैं? उन्होंने जीएसटी के माध्यम से कर लगाने की शक्ति ले ली है। 
विज्ञापन


डीएमके सांसद टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि ए राजा तमिलनाडु को दो भागों में विभाजित करने के बारे में कैसे कह सकते हैं? अगर राज्य विभाजित होगा तो यह डीएमके होगा जिसके पास दो सीएम होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष नारायणन थिरुपति ने ए राजा के बयान को लेकर कहा था कि राजा की टिप्पणी पार्टी में विभाजन को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ए राजा ने दिया था ये बयान
गौरतलब है कि रविवार को नामक्कल में आयोजित एक पार्टी कार्यक्रम में ए राजा ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी थी। द्रमुक नेता ए राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह तमिलनाडु को स्वायत्तता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि उन्हें अलग तमिल राष्ट्र की मांग करने के लिए मजबूर ना किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि जब तक तमिलनाडु को पूर्ण स्वायत्तता नहीं मिल जाती, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed