फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK MP sparks row by referring to Hindi heartland states as 'gaumutra states' in Lok Sabha

संसद सत्र: लोकसभा में DMK सांसद सेंथिल कुमार के बयान पर जमकर बवाल; चिदंबरम समेत कई नेताओं ने की माफी की मांग

Tue, 05 Dec 2023 06:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 05 Dec 2023 06:14 PM IST
सार

सेंथिल कुमार मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। अपने भाषण के दौरान वे दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भाजपा के प्रदर्शन पर भी बोले।

विज्ञापन
DMK MP sparks row by referring to Hindi heartland states as 'gaumutra states' in Lok Sabha
DMK MP - फोटो : Social Media

विस्तार

संसद के शीतकालीन सत्र में द्रमुक सांसद सेंथिल कुमार के बयान पर जमकर बवाल मचा हुआ है। उन्होंने हिंदी भाषी राज्यों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि दूसरे राजनीतिक दलों के नेता आगबबूला हो गए। उन्होंने द्रमुक सांसद के बयान को अमर्यादित करार देते हुए उनसे माफी की मांग की। कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने भी सेंथिल कुमार के बयान को गलत करार दिया।

विज्ञापन


दरअसल, DMK सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस. ने लोकसभा में मंगलवार को हिंदी भाषी राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा केवल हिंदी पट्टी वाले राज्यों में ही जीत दर्ज कर सकती है। इस देश के लोगों को यह सोचना चाहिए कि भाजपा की ताकत केवल हिंदी राज्यों में चुनाव जीतना है, जिन्हें हम आम तौर पर 'गौमूत्र' राज्य कहते हैं।
विज्ञापन


सेंथिल कुमार मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। अपने भाषण के दौरान वे दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भाजपा के प्रदर्शन पर भी बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई भी दी
बाद में सेंथिल कुमार एस. ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि जब मैंने सदन के अंदर बयान दिया तो उस समय गृह मंत्री और भाजपा सदस्य वहां मौजूद थे। यह कोई विवादास्पद बयान नहीं है। मैं अगली बार कुछ अन्य शब्दों का उपयोग करने का प्रयास करूंगा।

मीनाक्षी लेखी ने भी किया पलटवार
सेंथिल कुमार की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह सनातनी परंपरा का बहुत बड़ा निरादर है। सनातनी परंपरा और सनातनियों का इस तरहा का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा। चाहे DMK हो या कोई भी, जो देश की आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा उसे जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

'यह ओछी मानसिकता का परिचायक'
भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह ओछी मानसिकता का परिचायक है। यह जनादेश है। राज्य की जनता ने विश्वास किया है और भाजपा को वोट दिया है। वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस बात से हमारा कोई लेना-देना नहीं है।

किसने-क्या कहा?

  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जो जिस तरह से सोचते हैं वे उसी तरह कहते हैं, इसका भारत की जीवन पद्धति में कितना महत्व है उसका उन्हें अंदाजा नहीं है।
  • कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि DMK के नेताओं की अगर यही हरकतें रही और सनातन धर्म के खिलाफ वे ऐसी ही बकवास करते रहे तो गौमूत्र वाले राज्यों में ही नहीं सांड वाले राज्यों में भी भाजपा का परचम लहरा जाएगा।
  • भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि इस प्रकार की भाषा का खामियाजा उन्हें तीन राज्यों के चुनाव में भुगतना पड़ा है। ऐसी हल्की टिप्पणी करना उचित नहीं है, ऐसे लोगों को लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।
  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जो जिस तरह से सोचते हैं वे उसी तरह कहते हैं, इसका भारत की जीवन पद्धति में कितना महत्व है उसका उन्हें अंदाजा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed