फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK MP Kanimozhi demands Annamalai apology over disrespect of tamil nadu’s state anthem during BJP's campaign

Tamil Nadu: कर्नाटक में प्रचार के दौरान तमिलनाडु के राज्यगान पर छिड़ी राजनीति, BJP-DMK ने एक-दूसरे को घेरा

Fri, 28 Apr 2023 09:59 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 28 Apr 2023 09:59 AM IST
सार

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की महिला विंग की सचिव और सांसद कनिमोझी ने कर्नाटक के शिमोगा जिले में भाजपा के चुनाव अभियान के दौरान राज्य गान 'तमिल थाई वजथु' का 'अपमान' करने का आरोप लगाया। साथ ही इसके लिए अन्नामलाई से माफी की मांग की।

विज्ञापन
DMK MP Kanimozhi demands Annamalai apology over disrespect of tamil nadu’s state anthem during BJP's campaign
तमिलनाडु के राज्यगान को लेकर BJP-DMK ने एक-दूसरे को घेरा - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीति दल जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगे हैं। वहीं, पार्टियों के नेता एक दूसरे पर वारों की बौछार कर रहे हैं। ऐसे में डीएमके सांसद कनिमोझी ने भाजपा पर राज्यगान का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा के तमिलनाडु प्रमुख के अन्नामलाई से मांफी मांगने को कहा है। वहीं अन्नामलाई ने भी पलटवार किया है। 

विज्ञापन

भाजपा नेता से माफी की मांग 

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की महिला विंग की सचिव और सांसद कनिमोझी ने कर्नाटक के शिमोगा जिले में भाजपा के चुनाव अभियान के दौरान राज्यगान 'तमिल थाई वजथु' का 'अपमान' करने का आरोप लगाया। इसके लिए उन्होंने अन्नामलाई से माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा कैसे हो सकता है जो अपनी पार्टी के सदस्यों को 'तमिल थाई वजथु' को नीचा दिखाने से नहीं रोक सका। ऐसा व्यक्ति तमिलनाडु के लोगों की परवाह कैसे कर सकेगा।

विज्ञापन

 

अन्नामलाई का पलटवार

वहीं, डीएमके नेता पर पलटवार करते हुए अन्नामलाई ने तत्कालीन विपक्ष के नेता और तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की एक पुरानी समाचार क्लिप साझा की जिसमें यह बताया गया था कि एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान नहीं बजाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट में अन्नामलाई ने कहा कि क्या आपको एक ऐसे नेता चाहिए जो हमारे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद राष्ट्रगान बजाना नहीं जानता? उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र मिशन तमिल लोगों को आप और डीएमके की सस्ती राजनीति से बचाना है। चिंता न करें।


 

यह है मामला

बता दें, घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कर्नाटक के शिमोगा में भाजपा के चुनाव प्रचार कार्यक्रम के दौरान मंच पर तमिलनाडु का राज्यगान बजाया गया। इसे भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने बीच में ही रोक दिया और कर्नाटक का राज्यगान बजाने के लिए कहा। यह कार्यक्रम गुरुवार को हुआ था। इस दौरान भाजपा तमिलनाडु प्रमुख और कर्नाटक प्रभारी के अन्नामलाई ने भी मौजूद थे।

 

गौरतलब है, कर्नाटक में 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed