फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK Manifesto Kovai Rising releases Lok Sabha elections 2024

DMK: डीएमके ने जारी किया घोषणा पत्र ‘कोवई राइजिंग’, मेट्रो से लेकर दुबई-सिंगापुर फ्लाइट सेवा शुरू करने का वादा

Tue, 16 Apr 2024 09:29 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 16 Apr 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
DMK Manifesto Kovai Rising releases Lok Sabha elections 2024
डीएमके ने जारी किया घोषणापत्र। - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल डीएमके ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र (कोवई राइजिंग) जारी कर दिया। डीएमके का कहना है कि अगर वे लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करते हैं, तो निम्न घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।  

विज्ञापन
  • दुबई और सिंगापुर सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए नई उड़ान सेवाएं शुरू करेंगे।
  • कोवई से मेमू ट्रेनें शुरू की जाएंगी।
  • विलंकुरिची योजना सड़क को शुरू करेंगे।
  • चेन्नई, कोवई और थूथुकुडी के बीच एक समर्पित गलियारा का निर्माण किया जाएगा।
  • मेट्टुपालयम-सत्यमंगलम-गोबिचेट्टीपलायम-इरोड तक ब्रॉड-गेज रेलवे परियोजना शुरू की जाएगी।
  • कोयंबटूर मेट्रो रेल परियोजना में तेजी लाएंगे और पहले चरण को समय से पूरा किया जाएगा। 

इंडी गठबंधन का हिस्सा है डीएमके
गौरतलब है कि डीएमके विपक्षी इंडी गठबंधन का हिस्सा है। लोकसभा चुनाव में डीएमके कांग्रेस और एमएनएम सहित अन्य पार्टियों के साथ मैदान में उतरी है। हाल ही में डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने टीएनसीसी प्रमुख के सेल्वापेरुन्थागई और एआईसीसी नेताओं केसी वेणुगोपाल और अजॉय कुमार की मौजूदगी में सौदे को अंतिम रूप दिया था। 2019 में गठबंधन ने राज्य की 39 लोकसभा सीटों में से 38 पर जीत दर्ज की थी। साथ ही उन्होंने पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में भी जीत दर्ज की। 

विज्ञापन

ऐसा है सीट शेयरिंग प्लान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीएमके ने कांग्रेस को राज्य में नौ लोकसभा सीटें आवंटित की है। वहीं, अभिनेता-राजनेता कमल हासन की मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) उम्मीदों के उलट लोकसभा चुनाव न लड़ने का एलान कर चुकी है। हालांकि, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके ने एमएनएम को एक सीट दी है। एमएनएम ने 2019 लोकसभा चुनाव और 2021 विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ा था लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ था। द्रमुक ने इसके अलावा सीपीएम, सीपीआई और वीसीके को दो-दो लोकसभा सीटें आवंटित की है। वहीं, डीएमके ने एमडीएमके, केएमडीके और आईयूएमएल को एक-एक सीट आवंटित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed