22 फरवरी को भूख हड़ताल करेंगे DMK कार्यकर्ता: स्टालिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की राजनीति एक महीने से चली आ रही सियासी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को पलानीसामी ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया।
उन्हें 122 वोट मिले, जबकि 11 वोट उनके खिलाफ दिए गए।
इससे पूर्व डीएमके विधायकों को सदन से बाहर कर दिया गया था इससे नाराज डीएमके विधायकों ने एमके स्टालिन की अगुवाई में पहले तो राज्यपाल से भेंट की और फिर मरीना बीच पर भूख हड़ताल पर बैठ रहे थे तभी स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था।
I will participate in Tiruchi for the hunger strike on Feb 22: MK Stalin, DMK pic.twitter.com/FYjRw5xIus
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) February 19, 2017
डीएमके नेताओं पर एफआईआर
इस मामले में स्टालिन समेत डीएमके के 66 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला और गड़बड़ा गया है। वहीं पुलिस ने कहा कि कानून उल्लंघन के कारण ये एफआईआर दर्ज की गई है।
मरीना बीच पर विरोध करने से पूर्व डीएमके की ओर से इजाजत नहीं ली गई थी। इन सभी मुद्दों से नाराज डीएमके नेता स्टालिन ने सभी जिला मुख्यालयों पर आगामी 22 फरवरी को भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है।
भूख हड़ताल पर स्टालिन ने कहा पर तिरुची से भूख हड़ताल में सम्मिलित होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में जारी हालात पर उनको अवगत कराना चाहते हैं।
We're trying to meet President Pranab Mukherjee in Delhi on this regard; Have sought time to highlight the Assembly situation: MK Stalin,DMK pic.twitter.com/734eybwnwi
— ANI (@ANI_news) February 19, 2017