{"_id":"61bfb6cd4c40e93caf0bb2fa","slug":"dmk-leader-tr-balu-says-mamata-banerjee-should-not-try-to-divide-the-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली : डीएमके के नेता टीआर बालू ने कहा- विपक्ष को बांटने का प्रयास न करें ममता बनर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नई दिल्ली : डीएमके के नेता टीआर बालू ने कहा- विपक्ष को बांटने का प्रयास न करें ममता बनर्जी
Mon, 20 Dec 2021 04:18 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 20 Dec 2021 04:18 AM IST
सार
भाजपा से लड़ने पर जोर देते हुए डीएमके के नेता टीआर बालू ने कहा कि टीएमसी नेता ममता बनर्जी को विपक्ष को बांटने का कोई भी प्रत्यक्ष या परोक्ष प्रयास नहीं करना चाहिए। विपक्षी नेताओं को और जल्दी-जल्दी मिलकर राष्ट्रीय राजनीति पर विमर्श करना चाहिए। उन्हें मुख्यतया अपने साझे शत्रु भाजपा को हराने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
डीएमके के नेता टीआर बालू
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
सभी विपक्षी पार्टियों के मिलकर ‘समान शत्रु’ भाजपा से लड़ने पर जोर देते हुए डीएमके के नेता टीआर बालू ने कहा कि टीएमसी नेता ममता बनर्जी को विपक्ष को बांटने का कोई भी प्रत्यक्ष या परोक्ष प्रयास नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
लोकसभा में डीएमके के नेता बालू और अन्य को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पिछले सप्ताह अपने आवास पर संसद में विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाया था। उन्होेंने कहा, उम्मीद है कि विपक्षी एकता और मजबूत होगी। सभी पार्टियां मिलकर अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में साझा उम्मीदवार उतार सकती हैं।
विज्ञापन
विपक्षी नेताओं को और जल्दी-जल्दी मिलकर राष्ट्रीय राजनीति पर विमर्श करना चाहिए। उन्हें मुख्यतया अपने साझे शत्रु भाजपा को हराने पर ध्यान देना चाहिए। विपक्षी एकता के नेतृत्व के सवाल पर बालू ने कहा कि इसका फैसला उचित समय पर होगा। डीएमके के लिए फैसला अध्यक्ष एमके स्टालिन लेंगे।
विज्ञापन