{"_id":"5d4d6b268ebc3e6d06303b6e","slug":"dmk-leader-dm-kathir-anand-won-vellore-lok-sabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु : द्रमुक नेता काथिर आनंद ने जीती वेल्लोर लोकसभा सीट, हुई कांटे की टक्कर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु : द्रमुक नेता काथिर आनंद ने जीती वेल्लोर लोकसभा सीट, हुई कांटे की टक्कर
Fri, 09 Aug 2019 06:17 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्लोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्लोर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 09 Aug 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
काथिर आनंद (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में वेल्लोर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में द्रमुक के डी एम काथिर आनंद ने कांटे की टक्कर में शुक्रवार को जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक के ए सी षणमुगम को 8,141 मतों के बेहद कम अंतर से हराया।
विज्ञापन
द्रमुक उम्मीदवार को 4,85,340 मत मिले और उनके पक्ष में 47.3 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट पर 2014 में द्रमुक की धुर विरोधी पार्टी अन्नाद्रमुक ने जीत दर्ज की थी। वेल्लोर लोकसभा सीट पर पांच अगस्त को चुनाव हुए थे और मतगणना खत्म होने और द्रमुक उम्मीदवार को विजयी घोषित करने से पहले तक दोनों उम्मीदवारों के बढ़त में बदलाव होता रहा।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने बताया कि षणमुगम ने अन्नाद्रमुक की दो पत्तियों वाले चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था और उन्हें 4,77,199 मत मिले यानी उनके पक्ष में 46.51 प्रतिशत मत पड़े। वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव तमिलनाडु में 38 अन्य लोकसभा सीटों के साथ अप्रैल में ही होना था, लेकिन चुनाव की तैयारियों के दौरान वहां भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन