फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK leader A Raja stokes controversy over Hindu remark BJP hit out

Controversy: डीएमके सांसद ए राजा ने हिंदुओं पर टिप्पणी कर भड़काया विवाद, भाजपा बोली- जहर उगल दिया

Tue, 13 Sep 2022 08:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 13 Sep 2022 08:16 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में द्रमुक के उप महासचिव ए राजा हिंदुओं को लेकर टिप्पणी करते दिख रहे हैं। भाजपा ने इसे लेकर उन पर दूसरों को खुश करने के लिए एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
DMK leader A Raja stokes controversy over Hindu remark BJP hit out
ए राजा - फोटो : PTI

विस्तार

अक्सर विवादों में रहने वाले डीएमके नेता ए राजा ने एक बार फिर से ऐसा बयान दे दिया है जिसको लेकर उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है। उन्होंने इस बार हिंदुओं को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर बवाल खड़ा हो गया है। उनके बयान का वीडियो वायरल भी हो रहा है। भाजपा ने इसे लेकर उनकी कड़ी आलोचना करते हुए वीडियो शेयर किया है। भाजपा ने डीएमके पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब ए राजा विवादों में हों, उन्होंने पहले भी कई बार विवादित बयान दिए हैं, साथ ही 2जी स्कैम को लेकर भी वे सवालों के घेरे में थे। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने शेयर किया वीडियो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में द्रमुक के उप महासचिव ए राजा हिंदुओं को लेकर टिप्पणी करते दिख रहे हैं। भाजपा ने इसे लेकर उन पर दूसरों को खुश करने के लिए एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


क्या बोले ए राजा?
दरअसल, एक कार्यक्रम में बोलते हुए ए राजा मनुस्मृति का जिक्र करते हुए हिंदुओं को लेकर कई विवादित बातें कहीं। उन्होंने कहा कि समाज के एक तबके को समानता, शिक्षा, रोजगार और मंदिरों में प्रवेश से वंचित रखा गया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि अगर कोई ईसाई, मुस्लिम या फारसी नहीं है, तो वह हिंदू है। क्या कोई और देश है जो इस तरह की क्रूरता का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि डीएमके और उसके मुखपत्र में यह मुद्दा उठाने का समय आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा हुई हमलावर
भाजपा के राज्य प्रमुख के अन्नामलाई ने उनके बयानों को लेकर तंज कसा है। उन्होंने ए राजा के बयान का वीडियो ट्वीटर पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि तमिलनाडु में राजनीतिक प्रवचन की एक खेदजनक स्थिति। उन्होंने आगे लिखा कि डीएमके सांसद ने एक बार फिर एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैला दी है। उनका एकमात्र उद्देश्य दूसरों को खुश करना है। ये राजनीतिक नेताओं की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण मानसिकता है, जो खुद को तमिलनाडु के मालिक मानते हैं। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने भी उनपर हमला बोलते हुए कहा कि राजा ने कई मौकों पर महिलाओं और हिंदुओं का अपमान किया है। इस बार भी उन्होंने जहर उगल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed