तमिलनाडु : डीएमके ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएमके पार्टी ने तमिलनाडु की दो खाली राज्यसभा सीटों को भरने के लिए आने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। जिसमें राज्य के मेडिकल विंग के सचिव डॉ कनिमोझी एनवीएन सोमू और नमक्कल (पूर्व) जिला प्रभारी केआरएन राजेशकुमार को अपना उम्मीदवार चुना है।
DMK has announced Dr Kanimozhi NVN Somu, state medical wing secretary and KRN Rajeshkumar, Namakkal (East) district in-charge as its candidates for the upcoming by-poll to fill two vacant Rajya Sabha seats from Tamil Nadu.
— ANI (@ANI) September 14, 2021विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस ने सुष्मिता देब को राज्यसभा के लिए नामांकित किया
तृणमूल कांग्रेस ने सुष्मिता देब को मंगलवार को राज्यसभा के लिए नामांकित किया है। वह हाल में कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुई थीं। पार्टी ने ट्वीट किया, हमें सुष्मिता देब को संसद के ऊपरी सदन के लिए नामांकित करके अत्यधिक खुशी हो रही है। ममता बनर्जी के महिलाओं को सशक्त करने तथा राजनीति में उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की दूरदृष्टि से हमारे समाज को और अधिक हासिल करने में मदद मिलेगी।
पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के नेता मानस रंजन भुइयां के इस्तीफे के बाद खाली हुई, राज्यसभा की एक सीट के लिए देब को उम्मीदवार बनाया गया है। बंगाल सरकार में मंत्री भुइयां ने इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में पश्चिमी मिदनापुर जिले की सबंग सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्हें राज्यसरकार में मंत्री बनाया गया। लिहाजा उन्होंने राज्यसभा के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट पर 4 अक्टूबर को मतदान होना है, उसी दिन नतीजे भी आएंगे। सुष्मिता देब फिलहाल असम और त्रिपुरा में टीएमसी की जड़ों को मजबूत करने का काम कर रही हैं।