{"_id":"6166a3d68ebc3e76fa57bdb7","slug":"dk-shivkumar-video-karnataka-congress-leader-ugrappa-salim-blamming-for-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka News: 'अब 10-12 फीसदी कमीशन लेते हैं डीके शिवकुमार' आरोप लगाते कांग्रेस नेताओं का वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka News: 'अब 10-12 फीसदी कमीशन लेते हैं डीके शिवकुमार' आरोप लगाते कांग्रेस नेताओं का वीडियो वायरल
Wed, 13 Oct 2021 06:17 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 13 Oct 2021 06:17 PM IST
सार
DK Shivakumar viral video News: वायरल वीडियो में, मीडिया कॉर्डिनेटर सलीम कहते हैं कि शिवकुमार 10-12 प्रतिशत घूस लेते हैं और उनके सहयोगियों ने इसके जरिए सैकड़ों करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कर्नाटक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार से संबंधित एक वीडियो वायरल होने से सियासत गरमा गई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। दरअसल, इस वीडियो में कांग्रेस के दो नेता शिवकुमार पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेता वीएस उग्रप्पा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं पार्टी नेता सलीम अहमद को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
वीएस उग्रप्पा ने दी सफाई
वहीं, उग्रप्पा ने कहा कि जब मैं पार्टी की सभा को संबोधित करने वाला था, हमारे मीडिया समन्वयक सलीम आए और कहा कि डीके शिवकुमार और उनके आदमियों समेत शिवमोगा में कुछ लोग पैसे ले रहे हैं। सभा के बाद मैंने सलीम से बात की, जिन्होंने कहा कि यह मैं नहीं कह रहा बल्कि भाजपा और अन्य का आरोप है। उग्रप्पा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं कर रही है, खास तौर पर डीके शिवकुमार। वह एक बहुत अच्छे प्रशासक हैं और उन्होंने कारोबार से पैसा कमाया है। पार्टी ने यह जानकारी साझा करने के लिए सही स्थान न चुनने के लिए सलीम के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानिए क्या है इस वीडियो में
इस वीडियो में कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद वीएस उगरप्पा और कर्नाटक कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर सलीम गुप्त बातें करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में, मीडिया कॉर्डिनेटर सलीम कहते हैं कि शिवकुमार 10-12 प्रतिशत घूस लेते हैं और उनके सहयोगियों ने इसके जरिए सैकड़ों करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है। सलीम ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवकुमार पहले 6 प्रतिशत से लेकर 8 प्रतिशत कमीशन लिया करते थे, लेकिन अब बढ़ाकर इसे 10-20 प्रतिशत कर दी है। उन्होंने ये भी कहा कि ये महाघोटाला है और आप जितना खोदोगे, उतना निकलेगा। सलीम ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि डीके के सहयोगी मुलगुंड ने 50 से 100 करोड़ कमा लिए हैं।
विज्ञापन
Video proof for DK Shivkumar loot exposed by Salim Ahmed working president of KPCC pic.twitter.com/UxF3yOcBUQ
— Prakash.S 🇮🇳 (@sprakaashbjp) October 13, 2021
वीडियो में सलीम ने शिवकुमार पर शराब पीने का आरोप भी लगाया
सलीम वीडियो में आगे शिवकुमार पर शराब पीने का आरोप भी लगाते सुनाई दे रहे हैं। सलीम कहते हैं कि वो बात करते समय अक्सर हकलाते हैं और उन्हें शक है कि वो शराब पीकर आते हैं। मुझे नहीं पता कि ये निम्न रक्तचाप की वजह से होता है या शराब की वजह से। हम लोग भी कई बार चर्चा कर चुके हैं।