फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dk shivakumar says congress screening panel discussed ticket distribution to 170 seats so far with unanimity

कर्नाटक का रण: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, शिवकुमार बोले- 170 उम्मीदवारों के नाम पर बनी सहमति

Thu, 09 Mar 2023 10:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 09 Mar 2023 10:11 PM IST
सार

कांग्रेस ने दावा किया है कि कर्नाटक विधानसभा में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। मंगलवार को राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने भी ऐसा ही एक दावा किया था। उन्होंने कहा था कि हाल के एक सर्वेक्षण में पार्टी के लिए 140 से अधिक सीटों की भविष्यवाणी की गई है।
 

विज्ञापन
dk shivakumar says congress screening panel discussed ticket distribution to 170 seats so far with unanimity
डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में इसी साल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पहले ही राज्य में सक्रिय है। वहीं, अब कांग्रेस ने भी इसके लिए कमर कस ली है। गुरुवार को कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने इसके संकेत दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने अब तक लगभग 170 विधानसभा क्षेत्रों में टिकट वितरण पर चर्चा की है। इतना ही नहीं, जिन लोगों के नामों पर इसमें विचार किया गया है उनपर सबकी आम सहमति है।

विज्ञापन


170 सीटों पर की गई चर्चा
उन्होंने आगे कहा कि हमने अब तक 170 सीटों पर चर्चा की है। अभी भी लगभग 50 सीटें बाकी हैं। हम चर्चा कर अपनी राय केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेंगे। शिवकुमार ने कहा कि जिन सीटों को लेकर चर्चा की गई है उनपर हम एकमत है, सब कुछ बिना किसी भ्रम के सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों तक पहुंचने की भी कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवारों पर एक राय कायम हो सके।
विज्ञापन


भाजपा को हराकर हम सत्ता में आएंगे- शिवकुमार
राज्य कांग्रेस प्रमुख ने आगे बताया कि वे खुद बुधवार से करीब 50-60 विधानसभा क्षेत्रों में मतभेदों को दूर करने के लिए नेताओं और टिकट चाहने वालों को फोन कर रहे हैं। ताकि किसी प्रकार का कोई मनभेद न हो सके। डीके शिवकुमार ने आगे कहा कि उनका मानना है कि कांग्रेस चुनाव जीतेगी और भाजपा को हराकर सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीतने की क्षमता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण - डीके
इस दौरान कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि जीतने की क्षमता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है न कि व्यक्तियों के लिए। इसे ध्यान में रखते हुए हम उम्मीदवारों का चयन करेंगे। साथ ही सामाजिक न्याय और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को भी ध्यान में रखा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- Karnataka: 'कांग्रेस शासन में कम बिजली की वजह से बढ़ी जनसंख्या', कर्नाटक में फिसली केंद्रीय मंत्री की जुबान    


कांग्रेस ने दावा किया है कि कर्नाटक विधानसभा में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। मंगलवार को राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने भी ऐसा ही एक दावा किया था। उन्होंने कहा था कि हाल के एक सर्वेक्षण में पार्टी के लिए 140 से अधिक सीटों की भविष्यवाणी की गई है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हैं। वहीं, पार्टी नेता नीरज डांगी, मोहम्मद जावेद और सप्तगिरी उलाका इसके सदस्य हैं।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए EC की टीम पहुंची कर्नाटक 
इस बीच, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए EC की टीम कर्नाटक पहुंची है।  इस टीम का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कर रहे हैं। इसमें चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल भी हैं।  टीम कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर है, जहां मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

इसे भी पढ़ें- Karnataka: कर्नाटक में भाजपा-कांग्रेस के बीच 'आप' की एंट्री, केजरीवाल ने शुरू किया चुनावी अभियान

बेंगलुरु पहुंचने के बाद टीम ने गुरुवार को विकास सौधा में कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार मीणा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। ये टीम विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उनके सुझाव, राय और शिकायतें प्राप्त करने के लिए बातचीत करेगी। साथ ही चुनाव आयोग की टीम 'समावेशी चुनाव और चुनाव अखंडता' पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भी भाग लेगी। इसमें विभिन्न लोकतांत्रिक देशों के चुनाव आयुक्त भाग लेंगे।
वहीं, चुनाव आयोग आगामी चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर 10 मार्च को सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक करेगा। दिल्ली लौटने से पहले चुनाव आयुक्त 11 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

 कर्नाटक में बीजेपी एमएलसी ने विधान परिषद से इस्तीफा दिया, कांग्रेस में शामिल हुए
कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा को एक और झटका लगा है। यहां गुरुवार को  भारतीय जनता पार्टी विधान परिषद सदस्य पुत्तन्ना ने पार्टी छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस की सदस्यता लेते समय उन्होंने सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

 विधान परिषद के चार बार के सदस्य पुत्तना बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण और रामनगर जिलों के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्हें अक्टूबर 2020 में परिषद के लिए फिर से चुना गया था। उन्होंने कहा कि आज मैने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मैंने अपना इस्तीफा विधान परिषद के अध्यक्ष के कार्यालय को सौंप दिया है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में व्याप्त भ्रष्टाचार ने उन्हें निर्णय लेने के लिए मजबूर किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed