{"_id":"64033800ceced835a00e80a5","slug":"arvind-kejriwal-first-rally-in-poll-bound-karnataka-aap-entry-between-bjp-and-congress-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक में भाजपा-कांग्रेस के बीच 'आप' की एंट्री, केजरीवाल ने शुरू किया चुनावी अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक में भाजपा-कांग्रेस के बीच 'आप' की एंट्री, केजरीवाल ने शुरू किया चुनावी अभियान
Sat, 04 Mar 2023 05:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Mar 2023 05:52 PM IST
सार
आप सुप्रीमो ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, जो खुद को 'डबल-इंजन सरकार' बताते हैं, वहां, भ्रष्टाचार दोगुना हो जाता है। इसलिए हमें नए इंजन की सरकार की जरूरत है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में इसी साल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पहले ही राज्य में सक्रिय है, इस बीच अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की एंट्री ने उसकी चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक केजरीवाल ने शनिवार को कर्नाटक में अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाते हुए जनता से एक आम आदमी पार्टी को पांच साल के लिए भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का मौका देने की अपील की।
विज्ञापन
राज्य में चल रही 40 फीसदी कमीशन की सरकार
केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, राज्य में 40 फीसदी कमीशन की सरकार चल रही है। उन्होंने, चन्नागिरी से भाजपा विधायक मदल विरुपाक्षप्पा के पुत्र प्रशांत कुमार एमवी से 8.23 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी की बरामदगी का मामला उठाया। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस है, पंजाब का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, आप शासित पंजाब में एक मंत्री और एक विधायक को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल हुई थी। इस दौरान केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार दोगुना
इस दौरान आप सुप्रीमो ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, जो खुद को 'डबल-इंजन सरकार' बताते हैं, वहां, भ्रष्टाचार दोगुना हो जाता है। इसलिए हमें नए इंजन की सरकार की जरूरत है। केजरीवाल ने कहा, "हम कट्टर ईमानदार हैं। हम भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे। हम मुफ्त बिजली देंगे, अच्छे सरकारी स्कूल बनाएंगे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे।"