फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DK Shivakumar said BJP only knows how to serve lies to people

Karnataka: डीके शिवकुमार ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा सिर्फ झूठ परोसना जानती है

Mon, 06 Mar 2023 03:46 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, बेंगलुरु
एएनआई, बेंगलुरु Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 06 Mar 2023 03:46 AM IST
सार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर कहा कि भाजपा केवल देश के लोगों को झूठ परोसना जानती है और बिना प्रामाणिकता के बड़े-बड़े दावे करना जानती है।

विज्ञापन
DK Shivakumar said BJP only knows how to serve lies to people
डीके शिवकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने रविवार को राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा केवल लोगों को झूठ परोसना जानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिना किसी प्रामाणिकता के एक लाख रोजगार सृजित करने के बड़े-बड़े दावे कर रही है।

विज्ञापन


कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर कहा कि भाजपा केवल देश के लोगों को झूठ परोसना जानती है और बिना प्रामाणिकता के बड़े-बड़े दावे करना जानती है। हाल ही में, उन्होंने बेंगलुरु में एक लाख नौकरियां पैदा करने की क्षमता वाली एक आईफोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बारे में शेखी बघारी थी, जो पहले ही झूठा साबित हो चुका है। कर्नाटक फिर से भाजपा पर भरोसा नहीं करेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) ने कर्नाटक में एक बड़े निवेश की घोषणा की है, जो एक लाख से अधिक नौकरियां पैदा करेगा। इसके बाद भाजपा ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा एक लाख नौकरियां देने की बात कही थी। कर्नाटक के डोड्डाबल्लापुरा और देवनहल्ली तालुक में बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास इस उद्देश्य के लिए 300 एकड़ भूमि की पहचान की गई है। फॉक्सकॉन अध्यक्ष, यंग लियू शुक्रवार को बेंगलुरु में आए थे और उनका स्वागत उच्च शिक्षा, आईटी और जैव प्रौद्योगिकी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और कौशल विकास मंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने हवाई अड्डे पर किया। इसके बाद टीम प्रस्तावित क्षेत्र का जायजा लेने के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और यंग लियू ने फॉक्सकॉन की निवेश योजनाओं के बारे में चर्चा की और सीएम बोम्मई ने परियोजना के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण परियोजना से अगले 10 वर्षों में राज्य के भीतर 1,00,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। फॉक्सकॉन दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता है, जिसका कुल राजस्व 2022 में न्यू ताइवान डॉलर 6 ट्रिलियन से अधिक है। पिछले साल तक, यह फॉर्च्यून ग्लोबल 500 में 20 वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed