फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DK Shivakumar Calls BJP Annamalai Poor Man He Responds Know all about it

Karnataka: शिवकुमार ने अन्नामलाई को कहा बेचारा; जवाब मिला- मुख्यमंत्री बनने की अथक कोशिशों के लिए शुभकामनाएं

Sun, 23 Mar 2025 09:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 23 Mar 2025 09:56 AM IST
सार

बैठक पर बात करते हुए शिवकुमार ने कहा, '...हम भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण आंदोलन में शामिल हुए। लोकतंत्र और संघवाद की नींव जो खतरे है। इसलिए एक अच्छी शुरुआत हुई है और आज एक निष्पक्ष परिसीमन संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) का गठन किया गया है। केरल, पंजाब और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भी बैठक में भाग लिया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से मैंने यहां प्रतिनिधित्व किया है...।'

विज्ञापन
DK Shivakumar Calls BJP Annamalai Poor Man He Responds Know all about it
डीके शिवकुमार, अन्नामलाई - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बीते दिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की ओर से आयोजित परिसीमन पर पहली संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) की बैठक में शामिल हुए। दरअसल, कुछ राज्य सरकारों खासकर दक्षिणी राज्यों ने आशंका जताई है कि अगर जनसंख्या के आधार पर परिसीमन हुआ तो वे अपनी पकड़ खो देंगे। 

विज्ञापन


बैठक के बाद शिवकुमार ने कहा कि शनिवार को चेन्नई पहुंचने पर भाजपा की ओर से उन्हें काले झंडे दिखाए गए। मैं इन झंडों का स्वागत करता हूं। इस दौरान उन्होंने भाजपा तमिलनाडु के अध्यक्ष के. अन्नामलाई को बेचारा आदमी कहा। शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने एक आईपीएस अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कर्नाटक की सेवा की थी। जवाब में अन्नामलाई ने इस बेचारे आदमी को शुभकामना देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'हां, मैंने एक पुलिस अधिकारी के रूप में कर्नाटक के लोगों की लगन से सेवा की है। इसका जिक्र करने के लिए धन्यवाद। इसके साथ ही सिद्धारमैया को उनकी कुर्सी से हटाकर कर्नाटक के सीएम बनने की आपकी अथक कोशिशों के लिए मेरी शुभकामनाएं!'
विज्ञापन


दरअसल, एक संवाददाता के सवाल का जवाब देते हुए शिवकुमार ने चेन्नई में कहा, 'मैं भाजपा के इन सभी काले झंडों का स्वागत करता हूं। मुझे कभी डर नहीं लगा, जब उन्होंने मुझे तिहाड़ जेल भेजा, तब भी मैं नहीं डरा।' शिवकुमार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कथित अपराधों के लिए अन्य लोगों के साथ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें जेल में डाल दिया गया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ धन शोधन के मामले को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बंगलूरू में भारी बारिश का कहर, 30 से ज्यादा पेड़ धराशायी; तीन साल की मासूम की मौत


परिसीमन संयुक्त कार्रवाई समिति पर क्या बोले?
इससे पहले बैठक पर बात करते हुए शिवकुमार ने कहा, '...हम भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण आंदोलन में शामिल हुए। लोकतंत्र और संघवाद की नींव जो खतरे है। इसलिए एक अच्छी शुरुआत हुई है और आज एक निष्पक्ष परिसीमन संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) का गठन किया गया है। केरल, पंजाब और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भी बैठक में भाग लिया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से मैंने यहां प्रतिनिधित्व किया है...।'

यह भी पढ़ें-  कौन था सैयद सालार मसूद गाजी: जिसकी याद में रखे जाने वाले संभल मेले पर उठा विवाद, क्या है वजह? जानें सबकुछ

18 भाजपा विधायकों के निलंबन पर क्या बोले?
इस बीच कर्नाटक विधानसभा से 18 भाजपा विधायकों के निलंबित होने पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'यह लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है। भाजपा एक असभ्य पार्टी है। उन्होंने कर्नाटक के लोगों का जनादेश खो दिया है। उन्हें नहीं पता कि कैसे व्यवहार करना है। वे बड़े गुंडे बन गए हैं। कर्नाटक की राजनीति के इतिहास में इस तरह का व्यवहार कभी नहीं हुआ...' कर्नाटक के एक मंत्री पर हनी ट्रैप के प्रयास के आरोपों पर उन्होंने कहा, 'पहले ही मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने कहा है। किसी को शिकायत दर्ज करने दें। हम जानते हैं कि विधान सौध में क्या हुआ, एक महिला ने कहा कि विधान सौध में उसके साथ बलात्कार हुआ था। विभिन्न अदालतों में शिकायतें लंबित हैं। यह शर्म की बात है...।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed