{"_id":"618e8d334fae2f6b90334838","slug":"diwali-milan-at-pms-residence-pm-greets-discusses-positive-changes-in-society-due-to-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम निवास पर दिवाली मिलन: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, महामारी से समाज में आए सकारात्मक बदलाव पर की चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम निवास पर दिवाली मिलन: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, महामारी से समाज में आए सकारात्मक बदलाव पर की चर्चा
Fri, 12 Nov 2021 09:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 12 Nov 2021 09:20 PM IST
सार
Diwali Milan at PMs residence: पीएम मोदी ने देश में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग पर चर्चा की। उन्होंने इस बात को खासतौर से रेखांकित किया कि देश ने कैसे इस चेहरा विहीन दुश्मन से मुकाबला करने के लिए किस तरह से एकता व भाईचारा प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने निवास पर 'दिवाली मिलन' समारोह आयोजित किया। इस मौके पर उन्होंने पीएमओ के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस मौके पर पीएम मोदी ने देश में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग पर चर्चा की। उन्होंने इस बात को खासतौर से रेखांकित किया कि देश ने कैसे इस चेहरा विहीन दुश्मन से मुकाबला करने के लिए किस तरह से एकता व भाईचारा प्रदर्शित किया। उन्होंने महामारी के कारण समाज व शासन में आए सकारात्मक बदलावों की भी चर्चा की।
विज्ञापन
पीएम ने बताया कि संकट के समय में लोगों, प्रक्रियाओं व संस्थानों में निहित क्षमताएं किस तरह सामने आती हैं और हालात से मुकाबला करती हैं। उन्होंने पीएमओ के अधिकारियों से इस भावना से प्रेरणा ग्रहण करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने वर्ष 2047 और उससे भी आगे के समय के लिए मजबूत आधार कायम बनाने में इस दशक के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि पीएमओ में हम सभी को अपनी पूरी क्षमताओं के साथ मिलकर काम करना चाहिए, ताकि देश और अधिक उंचाइयों पर पहुंचे।
विज्ञापन