फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Divyanga woman seek euthanasia but get job offer

दिव्यांग युवती ने मांगी इच्छा मृत्यु, मिला जॉब का ऑफर

Sun, 25 Sep 2016 03:26 AM IST
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 25 Sep 2016 03:26 AM IST
विज्ञापन
Divyanga woman seek euthanasia but get job offer
- फोटो : demo

एलएलएम और एमफिल जैसी डिग्रियों के बावजूद नौकरी न मिलने से हताश एक दिव्यांग युवती ने इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। लक्ष्मी यादव नामक बेरोजगार युवती दोनों पैरों से लाचार है और उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु मांगी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी लक्ष्मी ने अपने पत्र में कहा है कि इतनी पढ़ाई करने के बावजूद उसे नौकरी नहीं मिल रही है। दिव्यांगों के लिए तीन फीसदी आरक्षण का लाभ भी उसे नहीं मिल रहा है। कोशिश कर-कर के वह थक चुकी है। डिग्रियां किसी काम की नहीं हैं और वह घर वालों पर बोझ बन गई है। पढ़ाई के साथ उसके जीवन का भी कोई मूल्य नहीं है, लिहाजा वह मरना चाहती है।
विज्ञापन


इस बीच यह मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार के दो मंत्रियों गोपाल भार्गव और विश्वास सारंग ने लक्ष्मी यादव की मदद करने का भरोसा दिलाया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री भार्गव ने कहा कि विधिवत आवेदन देने पर लक्ष्मी की सहायता की जाएगी। वहीं सहकारिता मंत्री सारंग ने कहा है कि उसे सहकारी बैंक में संविदा नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed