फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Divyang tribal married three women in a same Mandap after live-in relationship with all

दिव्यांग आदिवासी ने एक ही मंडप में की तीन महिलाओं से शादी, सभी के साथ रह चुका है लिव-इन में

Sat, 23 Jun 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Updated Sat, 23 Jun 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
Divyang tribal married three women in a same Mandap after live-in relationship with all

अगर हम अपने समाज में लिव-इन का नाम लें तो बहुत से ऐसे लोग मिल जाएंगे जो इसे गलत मानते हैं। विदेशों में तो लिव-इन में रहना एक आम बात मानी जाती है जिसे अब कई भारतीय भी अपनाने लगे हैं। वहीं फिर भी कुछ पिछड़ी मानसिकता वाले लोग जिसमें पढ़ा लिखा तबका भी शामिल है इसे सही मानने को तैयार नहीं है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि ये प्रथा हमारे देश के कुछ हिस्सों में शुरू से ही विद्यमान है।

विज्ञापन


ऐसी ही एक जगह है राजस्थान के उदयपुर की झाड़ोल तहसील। यहां रहने वाले 32 साल के नक्कालाल कसौटिया ने एक ही मंडप में तीन महिलाओं से शादी की है। नक्कालाल एक दिव्यांग आदिवासी है। हैरानी की बात ये है कि उसने इन तीनों महिलाओं के साथ लिव-इन में रहने के बाद ये शादी की है। यह प्रथा इन आदिवासी इलाकों में नई नहीं है बल्कि सदियों से चली आ रही है।
विज्ञापन


लालाराम कसौटिया के बेटे नक्कालाल ने इसी बुधवार तीन महिलाओं से शादी की है। अपनी तीन पत्नियों में से पहली के साथ वह 12 साल, दूसरी पत्नी के साथ 8 साल से लिव-इन में रह रहा था। वहीं नक्कालाल की तीसरी पत्नी उसकी भांजी है, जो बीते एक साल से उसके साथ लिव-इन में रह रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र में 13 साल बड़ी पत्नी

Divyang tribal married three women in a same Mandap after live-in relationship with all

नक्कालाल को बचपन में ही पोलियो हो गया था। उसकी जिंदगी में आने वाली पहली महिला का नाम है कांताबाई। जो अलसीगढ़ की रहने वाली है और नक्कालाल से उम्र में करीब 13 साल बड़ी है। नक्कालाल और कांताबाई बिना शादी किए बीते 12 साल से लिव-इन में रह रहे हैं। दोनों ही अपनी जिंदगी में बेहद खुश थे। वहीं करीब 8 साल पहले नक्कालाल को एक अन्य महिला से प्यार हो गया। जिसका नाम है पुन्की और वह गिरवा जिले के फुफती गांव की रहने वाली है। पुन्की भी नक्कालाल की तरह ही दिव्यांग है। जब नक्कालाल को पुन्की से प्यार हुआ तो वह उसे भी अपने घर लेकर आ गया। 

भांजी के साथ शादी

जब नक्कालाल को कांताबाई और पुन्की दोनों से ही बच्चे नहीं हुए तो वह बीते साल अपनी भांजी रेखा को लिव-इन में रहने के लिए अपने  घर ले आया। जिसके बाद तीनों महिलाएं नक्कालाल के साथ एक ही घर में रहने लगीं। कुछ समय बाद जब 27 साल की रेखा गर्भवती हो गई तो नक्कालाल ने शादी करने का फैसला किया। जिसके बाद बुधवार को नक्कालाल ने अपने परिवार और रिश्तेदरों की मौजूदगी में अपनी तीनों लिव-इन पार्टनर के साथ एक ही मंडप में शादी कर ली। 

आदिवासियों के बीच आम है लिव-इन रिलेशनशिप

भारत में लिव-इन का चलन बेशक अब शुरू हो रहा है लेकिन यहां के आदिवासी समुदायों में यह प्रथा बहुत समय से प्रचलित है।  उदयपुर जिले के बड़े हिस्से आदिवसी वर्चस्व वाले हैं। यहां शादी से पहले लड़के का लड़की के साथ रहना एक आम परंपरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed