फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Division Of Muslim And SC Votes Are Responsible For Defeat Of Congress In Uttar Pradesh

कांग्रेस को अब समझ में आया वो क्यों हार गई यूपी!

Sat, 18 Mar 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sat, 18 Mar 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
Division Of Muslim And SC Votes Are Responsible For Defeat Of Congress In Uttar Pradesh
- फोटो : Getty Images

हालिया चुनावों में बीजेपी के हाथों करारी हार के बाद राजनीतिक पार्टियां आत्ममंथन करने में जुट गई हैं। कांग्रेस भी अपनी हार के पीछे के वजहों पर ध्यान देने में लगी हुई है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार कांग्रेस के एससी विभाग के अध्यक्ष के. राजू का कहना है कि मुसलमानों और पिछड़े जातियों के वोटों के अप्रत्याशित विभाजन की वजह से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जिन समुदायों से हमें आशा थी कि वो हमें वोट देंगे उन्होंने हमें वोट नहीं दिया। हमें लग रहा था कि ओबीसी समुदाय हमारे गठबंठन को वोट देगा। कम से कम गैर जाटव दलित कांग्रेस को वोट देंगे ही जबकि हमने आशा की थी कि मुस्लिम भी हमारे गठबंधन को ही वोट देंगे, जिससे हम चुनावों में जीत जाएंगे जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोटों का विभाजन हुआ। पिछड़ी जातियों के वोट भी बंटे। पिछड़ी जातियों के वोटों का कुछ अंश तो बीजेपी की झोली में गिरा। 
विज्ञापन


राजू ने इन सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए उत्तर प्रदेश और पंजाब दोनों राज्यों के आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में महत्वाकांक्षी नेतृत्व विकास मिशन भी चलाया था। लेकिन 28 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों में से कोई नहीं जीत पाया। उन्होंने आगे कहा कि इन चुनावों से पार्टी सबक ले रही है। हम पुरानी गलतियों को फिर से नहीं दोहराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed