फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Distribution of milk like mid-day mill scheme, state government

मिड-डे मिल योजना की तरह दूध वितरण करे राज्य सरकार- केंद्र

Wed, 03 Jan 2018 03:38 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 03:38 AM IST
विज्ञापन
Distribution of milk like mid-day mill scheme, state government
mid day meal
किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि सहकारी समितियों को किसानों से दूध खरीद की मात्रा बढ़ाने को कहा गया है साथ ही राज्यों से भी कहा गया है कि वे मिड-डे मिल जैसी योजनाओं के माध्यम से दूध के उपभोग को बढ़ावा दें।
विज्ञापन


खाद्य मंत्रालय द्वारा एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में दूध को भी शामिल करने के लिए अनुरोध किया गया है।  कृषि मंत्रालय ने भी एक बयान में इसका समर्थन करते हुए कहा है कि इसकी मदद से दूध की खपत बढ़ेगी और दूध उत्पादन करने वाले किसानों को ज्यादा बेहतर दाम दिलाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


पढ़ें- चार विद्यालयों में तीन दिन से नहीं बना एमडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध सहकारी समितियों को सलाह दी गई है कि वे 2012 तक विश्व व्यापार में अपना हिस्सा दो प्रतिशत तक पहुंचाए। नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) ने भी राज्यों से निर्यात के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने को कहा है। सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने की योजना के तहत 2022 तक दूध का उत्पादन 255 मिलियन टन पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed